खजराना गणेश मंदिर बीमा

10 दिवसीय गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन का बड़ा कदम, CCTV और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर ने गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु 20 करोड़ रुपए की पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी अपनाई है।

By : दिव्या मिस्त्री
10 दिवसीय गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन का बड़ा कदम, CCTV और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने बड़ा कदम उठाया है। इस बार पहली बार 20 करोड़ रुपए की पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी कराई गई है। 10 दिवसीय गणेशोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह बीमा सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त कवच के तौर पर लिया गया है।

दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी करेगी भुगतान

मंदिर परिसर में गणेशोत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को पॉलिसी के निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार बीमा सुरक्षा मिलेगी। किसी दुर्घटना, अप्रिय घटना या जनहानि की स्थिति में बीमा पॉलिसी के प्रावधानों के तहत भुगतान किया जा सकेगा। हालांकि, बीमा का लाभ पॉलिसी में तय शर्तों और पात्रता के आधार पर ही मिलेगा।

कलेक्टर बोले- भगवान से प्रार्थना, बीमा की जरूरत न पड़े

मंदिर समिति के अध्यक्ष और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं का बीमा कराया गया है। इसकी क्लेम राशि 20 करोड़ रुपए रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से यही प्रार्थना है कि इस बीमा का उपयोग करने की जरूरत कभी न पड़े। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पहले 2 करोड़ रुपए का था बीमा

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान गणपति की कृपा से बीमा सुविधा का उपयोग करने की स्थिति न आए, यही कामना है। उनके मुताबिक, मंदिर में पहले भी इंश्योरेंस कराया जाता था, लेकिन उस समय बीमा राशि करीब 2 करोड़ रुपए थी। इस साल पहली बार इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया गया है।

सीसीटीवी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

गणेशोत्सव के दौरान खजराना गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस बल के साथ सुरक्षा गार्डों की संख्या भी बढ़ाई गई है। मंदिर समिति का कहना है कि सुगम दर्शन के साथ भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

टैबलेट, मेडिकल इंश्योरेंस और मल्टीलेवल पार्किंग... वकीलों को CM योगी की 3 बड़ी सौगात

टैबलेट, मेडिकल इंश्योरेंस और मल्टीलेवल पार्किंग... वकीलों को CM योगी की 3 बड़ी सौगात

योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, टैबलेट्स, और कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा की।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की आत्महत्या में नया मोड़। पति ने दीपक खंडेलवाल पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया।

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सात साल पहले हुए हत्याकांड में अदालत ने छह आरोपियों को उम्रकैद सहित अन्य सजाएं सुनाईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर