केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश..पायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे की वजह बना खराब मौसम

kedarnath-helicopter-crash-7-dead-bad-weather

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश..पायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे की वजह बना खराब मौसम

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैशपायलट समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हादसे की वजह बना खराब मौसम

Kedarnath Helicopter Crash 2025:  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम के पास एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से केदारनाथ की ओर जा रहा था, तभी खराब मौसम की चपेट में आकर जंगल में जा गिरा। इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

मृतकों की पहचान हुई

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पायलट राजवीर, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि के रूप में हुई है। घटना के बाद तुरंत NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

खराब मौसम बना हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में घना कोहरा और बारिश हो रही थी। हेलीकॉप्टर मौसम की वजह से संतुलन खो बैठा और गौरीकुंड के पास जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे ने एक बार फिर दुर्गम पहाड़ी इलाकों में उड़ानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। [caption id="attachment_87932" align="alignnone" width="444"]खराब मौसम बना हादसे का कारण खराब मौसम बना हादसे का कारण[/caption]

कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा

इस हादसे से कुछ ही दिन पहले क्रिस्टल एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर भी केदारनाथ मार्ग पर तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर उतरा था। उस घटना में पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई थी, हालांकि सह पायलट को हल्की चोटें आई थीं और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। Read more: अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों की संख्या 275, 6 शवों की हुई पहचान..100 ताबूतों का दिया ऑर्डर

Kedarnath Helicopter Crash 2025: जांच के आदेश

राज्य सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और उनके परिवारों में इस हादसे के बाद भय और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।