Kanwar Yatra 2025 CM Dhami Statement: ‘नेम प्लेट’ विवाद पर सीएम धामी का बयान…कां...

kanwar-yatra-2025-cm-dhami-name-plate-controversy

Kanwar Yatra 2025 CM Dhami Statement: ‘नेम प्लेट’ विवाद पर सीएम धामी का बयान…कांवड़ यात्रा के दौरान मिलेगा शुद्ध भोजन और पूरी सुरक्षा

kanwar yatra 2025 cm dhami statement ‘नेम प्लेट’ विवाद पर सीएम धामी का बयान…कांवड़ यात्रा के दौरान मिलेगा शुद्ध भोजन और पूरी सुरक्षा

कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा की यात्रा सीएम धामी

Kanwar Yatra 2025 CM Dhami Statement: उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को लेकर ‘नेम प्लेट’ विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है... उन्होंने कहा कि यह यात्रा आस्था और श्रद्धा से जुड़ी है जिसमें हर वर्ष लगभग 4 करोड़ श्रद्धालु भाग लेते हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश से मां गंगा का जल लेकर कांवड़िए अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान करते हैं।

भोजन शुद्ध और मिलावट रहित होना चाहिए

सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि यात्रा के दौरान यात्रियों को जो भोजन मिलता है, वह पूरी तरह शुद्ध और मिलावट रहित होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बात की विशेष निगरानी की जाएगी कि कहीं कोई संदिग्ध खाद्य सामग्री या तत्व कांवड़ियों को न परोसा जाए।

read more: फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर फाइटर की लाश, पुलिस जांच में जुटी

सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिले, इसके लिए पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

व्यापक समीक्षा की तैयारी

सीएम धामी ने जानकारी दी कि वे खुद इस पूरे मसले की व्यापक समीक्षा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

सुझावों के आधार पर होंगे निर्णय

Kanwar Yatra 2025 CM Dhami Statement: मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जन प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, धार्मिक सभाओं और गंगा सभा से जो भी सुझाव मिलेंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, यह सरकार की प्राथमिकता है।

Read more: MP बना देश का पहला राज्य, जहां कोर्ट की पूरी कार्यवाही होगी ऑनलाइन,नोटिफिकेशन जारी

 

संबंधित सामग्री

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।