Kondagaon: फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर फाइटर की लाश, पुलिस जांच में जुटी

bastar-fighter-constable-suicide

Kondagaon: फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर फाइटर की लाश, पुलिस जांच में जुटी

kondagaon फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर फाइटर की लाश पुलिस जांच में जुटी

Bastar Fighter Constable Suicide: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बस्तर फाइटर में पदस्थ एक महिला आरक्षक साक्षी पटेल (24 वर्ष) का शव उनके सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला है। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र की है, जहां साक्षी पिछले कुछ समय से तैनात थीं।

Bastar Fighter Constable Suicide: क्या है पूरा मामला?

बुधवार सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, केशकाल स्थित उनके घर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो साक्षी का शव पंखे से कपड़े के फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

5 साल पहले बस्तर फाइटर में हुई थीं भर्ती

साक्षी पटेल वर्ष 2019 में बस्तर फाइटर के लिए भर्ती हुई थीं। वे वर्तमान में केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने 1 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी की थी। इसके बाद उनकी रात्रि ड्यूटी (10 PM से 5 AM) निर्धारित थी, लेकिन वे रात में थाने नहीं पहुँचीं। बुधवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तब इस घटना की जानकारी मिली।

अकेली रहती थीं सरकारी क्वार्टर में

साक्षी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक आवंटित आवास में अकेली रहती थीं। यह क्वार्टर पुलिस विभाग के कर्मचारियों को आवंटित किया गया था। बताया गया है कि वे काफी शांत स्वभाव की थीं और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं।

पिता भी पुलिस विभाग में पदस्थ

साक्षी के पिता नारायणपुर जिले में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से यह परिवार मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
घटना के बाद थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

दो महीने पहले भी दुर्ग RPF की महिला सिपाही ने खुदकुशी की

इससे पहले दो महीने पहले भी दुर्ग RPF की महिला सिपाही ने खुदकुशी की आशंकादुर्ग RPF में पदस्थ महिला आरक्षक रमा ध्रुव (25 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि युवती ने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि महिला मूलतः बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली है। वो आरपीएफ में महिला सिपाही के पद पर पदस्थ थी। शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि उसने दीपक नगर सड़क नंबर एक दुर्ग स्थित किराये के मकान में फांसी लगा लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि रमा ध्रुव की लाश फंदे पर लटकी है। उसने बेड के ऊपर कुर्सी रखकर पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चूरी में रखवा दिया गया है।
Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।