भोपाल के ज्योति टॉकीज कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में भरा पानी: आक्रोशित हुए दुकानदार

jyoti-talkies-complex

भोपाल के ज्योति टॉकीज कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में भरा पानी: आक्रोशित हुए दुकानदार

भोपाल के ज्योति टॉकीज कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में भरा पानी आक्रोशित हुए दुकानदार

Jyoti Talkies Complex: राजधानी भोपाल के ज्योति टॉकीज कॉम्प्लेक्स के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पानी भर गया। बता दें की सुबह मार्केट खुलने से पहले ही बेसमेंट पानी से भर गया। और इससे वहां संचालित कई दुकानों का सामान खराब हो गया है। जानकारी के अनुसार ज्योति टॉकीज कॉम्प्लेक्स में एमपी नगर क्षेत्र का सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट है। यहां बड़ी संख्या में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें संचालित होती हैं। पानी भरने के कारण कई दुकानों में रखा सामान खराब हो गया, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

[caption id="attachment_140202" align="alignnone" width="1184"]टॉकीज कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट टॉकीज कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट[/caption]

सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी

Jyoti Talkies Complex: दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान उचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते ये घटना हुई। और हमारा सारा सामान खराब हो गया। दुकानदारों ने कहा की इस कारण हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों के पानी की निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में गंदा पानी जमा हो गया है। इस कारण बेसमेंट में संचालित होने वाली दुकानों में पानी भर गया है।

दुकानदारों ने किया विरोध

घटना से नाराज व्यापारियों ने ज्योति टॉकीज चौराहा पर दुकानें बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुकानदारों की मांग है कि जल्द से जल्द बेसमेंट से पानी की निकासी कर साफ-सफाई कराई जाए और सड़क निर्माण के दौरान उचित प्रबंध किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Jyoti Talkies Complex: दुकानदारों का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं पानी भरने से नाराज दुकानदारों ने एमपी नगर में चक्का जाम कर दिया है। जिससे जाम की स्थिति बन गई है, लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है।

संबंधित सामग्री


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।