जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा

इंदौर से भोपाल तक 200 किमी साइकिल यात्रा पर निकलेंगे जीतू पटवारी, युवाओं के मुद्दों पर करेंगे संवाद

मध्य प्रदेश कांग्रेस के जीतू पटवारी 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगे जिसका उद्देश्य शिक्षा, बेरोजगारी, और परीक्षा गड़बड़ियों के मुद्दों को उठाना है।

इंदौर से भोपाल तक 200 किमी साइकिल यात्रा पर निकलेंगे जीतू पटवारी, युवाओं के मुद्दों पर करेंगे संवाद

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक लगभग 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगे। यह साइक्लोथॉन नीट-यूजी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा विवाद, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं, छात्रों और अभिभावकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।

भोपाल पहुंचकर इसका समापन किया

यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के पास स्थित आरएनटी मार्ग से होगी, जिसे शहर का प्रमुख शैक्षणिक क्षेत्र माना जाता है। पहले दिन यात्रा देवास होते हुए सीहोर जिले के आष्टा पहुंचेगी, जहां गोकुलधाम मैरिज गार्डन में रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 15 जुलाई को कोठरी से यात्रा दोबारा शुरू होगी और भोपाल पहुंचकर इसका समापन किया जाएगा।

इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे

कांग्रेस के अनुसार, इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल सहित रास्ते में पड़ने वाले हर जिले से करीब 500 साइकिल यात्री इस अभियान में शामिल होंगे। इस तरह दो हजार से अधिक साइकिल सवारों के साथ जीतू पटवारी भोपाल पहुंचेंगे। इंदौर के साइकिल रेसर ग्रुप और विभिन्न फिटनेस क्लबों के सदस्य भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

कांग्रेस ने आपत्ति जताई

यात्रा के समन्वयक आनंद जाट ने बताया कि कांग्रेस चाहती है कि यात्रा का समापन भोपाल के व्यापमं चौराहे पर हो, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। फिलहाल मोतिया तालाब क्षेत्र में समापन की अनुमति दी गई है, जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

कांग्रेस जनता के मुद्दे उठाती रहेगी

जीतू पटवारी ने कहा कि देश में अब केजी से पीजी तक सभी के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और युवाओं को बेहतर अवसर देने की मांग दोहराई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आते रहे हैं, जिसका जवाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिशों के बावजूद कांग्रेस जनता के मुद्दे उठाती रहेगी।

संबंधित सामग्री

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विकास और किसानों की समृद्धि को सरकार की प्राथमिकता बताया।

विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मध्य प्रदेश सरकार मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अभियोजन स्वीकृति देने से इनकार की संभावना है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026