छात्रों का आंदोलन झारखंड में जारी

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, सरकार ने कुछ मांगें मानने की सहमति जताई।

By : शिवम् पांडेय
JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

छात्रों का आंदोलन झारखंड में जारी

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि युवा छात्र सरकार के लिए अहम हैं और उन्हें भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। छात्रों को अपनी बात सरकार तक पहुंचानी चाहिए।

परीक्षा रद्द करने को तैयार सरकार

छात्रों के साथ हुई तीसरे दौर की बातचीत में झारखंड सरकार ने उनकी कई मांगों को मानने पर सहमति जताई है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार JPSC PT परीक्षा को रद्द करने के लिए तैयार है। हालांकि, छात्रों की सबसे प्रमुख मांगों में शामिल CBI जांच को लेकर सरकार अभी तैयार नहीं है। इसी मुद्दे पर बातचीत फिलहाल अटकी हुई है।

CBI जांच पर छात्रों का जोर

छात्र JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार JSSC में भी CID और ED जांच के लिए तैयार बताई जा रही है, लेकिन CBI जांच पर सहमति नहीं बनी है। इसके अलावा JSSC में कटऑफ को लेकर Age Group के मुद्दे पर भी सरकार अभी छात्रों की मांग मानने को तैयार नहीं है। वहीं, अभय तिवारी द्वारा दिए गए सभी एग्जाम को रद्द करने की मांग पर भी सरकार की सहमति नहीं बनी है। छात्र JSSC CJL परीक्षा को रद्द करने की मांग पर भी अड़े हुए हैं। इसी मुद्दे को लेकर सरकार और छात्रों के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही है। JPSC JSSC रिफॉर्म मंच और JPSC/JSSC न्याय मंच यानी देवेंद्र महतो ग्रुप अब एक साथ होकर सरकार के मंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

देवेंद्र महतो ने मांगा लिखित आश्वासन

भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से भी सरकार के मंत्रियों ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और अनशन खत्म करने की अपील की। इस पर महतो ने मांगों को लिखित में स्वीकार करने की बात कही। बताया जा रहा है कि बातचीत का फाइनल राउंड जारी है। इसके बाद सरकार के मंत्री और छात्र प्रतिनिधि आधिकारिक तौर पर अपना बयान जारी कर सकते हैं।

झारखंड के साथ साजिश हो रही 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के आंदोलन के बीच कहा कि झारखंड के साथ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के साथ पारदर्शिता के साथ न्याय करेगी और गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलेगी। सोरेन ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए विरोध और आंदोलन करने का अधिकार है। उन्होंने छात्रों से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने और किसी भी तरह के भ्रम में नहीं आने की अपील की।

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। उनकी स्थिति की निगरानी जारी।

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में नीतिगत प्रस्तावों और खनिज संशोधन कानून पर चर्चा होगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में।

रांची के योगदा आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए परमहंस योगानंद से जुड़ी इस धरोहर की खासियत

रांची के योगदा आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए परमहंस योगानंद से जुड़ी इस धरोहर की खासियत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने रांची स्थित योगदा सत्संग आश्रम का दौरा किया और वहां के आध्यात्मिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल के छात्रों ने उनकी फिजिक्स शिक्षिका के तानाशाहीपूर्ण व्यवहार और अन्य आरोपों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर FIR

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर FIR

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर झारखंड के मुख्यमंत्री की माँ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर