जालंधर फैक्ट्री में भीषण आग

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, एक झुलसा; 30 वर्करों ने भागकर बचाई जान

जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

By : शिवम् पांडेय
जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, एक झुलसा; 30 वर्करों ने भागकर बचाई जान

जालंधर फैक्ट्री में भीषण आग

जालंधर। बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। धुआं उठता देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

केमिकल से भड़की आग

सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैल गई और इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घरों तक पहुंची लपटें

स्थानीय निवासी केशव ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी लपटें आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। इस दौरान फैक्ट्री का एक लैंटर भी गिर गया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री को रिहायशी इलाके से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है। उनका आरोप है कि करीब 10 साल पहले भी इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना हो चुकी है।

गोदाम बनाने की बात थी

केशव के मुताबिक, करीब 10 साल पहले फैक्ट्री कर्मियों की ओर से कहा गया था कि यूनिट को इलाके से बाहर ले जाया जाएगा और मौजूदा जगह का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर किया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अब भी गद्दे बनाने का काम चल रहा है।उन्होंने यह भी दावा किया कि फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर मौजूद हैं। इन दावों की प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि होना बाकी है।

8 से 10 गाड़ियां पहुंचीं

एडीएफओ मनिंदर सिंह ने बताया कि फायर विभाग को सुबह करीब 9:15 बजे मोदी फार्म फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग पर करीब 95 प्रतिशत काबू पा लिया गया है। हालांकि, फैक्ट्री का शेड गिरने के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी आई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां तैनात की गईं। अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिरकर घायल हुआ है। आग लगने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में आग लगने से 33 कमरे जल गए। आग से मजदूर झुलस गए और कुछ ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गए।

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से बाहर; इस खिलाड़ी को मिली जगह

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से बाहर; इस खिलाड़ी को मिली जगह

हार्दिक पांड्या को नई चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किया गया, फिटनेस अभी भी मुख्य मुद्दा।

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऑनलाइन शॉपिंग गोदाम में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। CM योगी ने भी संज्ञान लिया।

KBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, बाएं घुटने में लगी चोट; बोले- गंभीर नहीं है

KBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, बाएं घुटने में लगी चोट; बोले- गंभीर नहीं है

शूटिंग के दौरान 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर अमिताभ बच्चन का पैर फिसला, बाएं घुटने में चोट लगी। चोट गंभीर नहीं है और वह शूटिंग जारी रखेंगे।

जालंधर से आए प्रतिनिधिमंडल ने CM नायब सैनी से की मुलाकात, जनहित और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

जालंधर से आए प्रतिनिधिमंडल ने CM नायब सैनी से की मुलाकात, जनहित और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

जालंधर से आए प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर