Jagdalpur: गरबा में मुस्लिम युवक से लगवाया तिलक और जयकारा, देवी प्रतिमा के आगे प...

jagdalpur-garba-muslim-youth-tilak-pranam-controversy

Jagdalpur: गरबा में मुस्लिम युवक से लगवाया तिलक और जयकारा, देवी प्रतिमा के आगे प्रसाद खिलाकर करवाया प्रणाम

jagdalpur गरबा में मुस्लिम युवक से लगवाया तिलक और जयकारा देवी प्रतिमा के आगे प्रसाद खिलाकर करवाया प्रणाम

jagdalpur garba controversy: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम युवक के साथ जो कुछ हुआ, उसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है। युवक का नाम शाकिब नवाब बताया जा रहा है, जो सोमवार रात एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित गरबा इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचा था। लेकिन वहां मौजूद हिंदू संगठनों के सदस्यों ने उसे पहचान लिया और घेर लिया। Read:- अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा: भारतीयों की नई मुश्किल?

jagdalpur garba controversy: ये था मामला

समिति ने गरबा को लेकर कुछ नियम बनाए थे। जिसके मुताबिक समिति ने गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाया था। बावजूद इसके कुछ अन्य समाज के युवक वहां आ गए थे। इसके बाद समिति ने एक्शन लिया। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने वीडियो भी बना लिया।दरअसल, रोटरी क्लब की ओर से गरबा का आयोजन किया गया था, जिसमें सोमवार रात मुस्लिम समुदाय का युवक शाकिब नवाब भी शामिल होने आया। इसकी जानकारी सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों को मिली। उन्होंने युवक की पहचान की। इसके बाद तिलक लगाकर युवक को जाने दिया।

jagdalpur garba controversy: गैर हिंदुओं के आने पर लगाई थी रोक

हिंदू संगठन के सदस्य कुणाल चालीस गांवकर ने बताया कि नवरात्रि से पहले 21 सितंबर को सभी समाज और हिंदू संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में गरबा आयोजन के नियम तय किए गए थे। इस नियमावली का ज्ञापन बस्तर जिले के SP शलभ सिन्हा को भी सौंपा गया।कुणाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पहले ही सूचित किया था कि नवरात्रि के दौरान सुरक्षा बल बनाया जा रहा है। इस बल का काम यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आयोजन में अभद्रता, फूहड़ता, अश्लील गाने, अश्लील कपड़े या गैर हिंदुओं का प्रवेश न हो। Read:- GST rate 2025: GST की नई दरें लागू: पनीर, घी, AC, कार सब होंगे सस्ते

आयोजकों का दावा: पहले से दी थी जानकारी

jagdalpur garba controversy: उन्होंने कहा कि शहर के 2 से 3 गरबा आयोजनों में गैर हिंदुओं का प्रवेश होने की जानकारी मिली थी। कुणाल ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर आगे भी ऐसी कोई सूचना मिलेगी, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

jagdalpur garba controversy: मुस्लिम संगठनों की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से गरबा में शामिल न होने की विशेष अपील की थी। उनका कहना था कि यदि किसी व्यक्ति का धार्मिक आस्था मूर्ति पूजा में नहीं है, तो उसे गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए। Read More:- भारत का इकलौता ज्वालामुखी फिर फटा: बैरन आइलैंड से उठी राख और लावा की लपटें

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।