इंदौर में वर्चुअल चिड़ियाघर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थियेटर में फिल्म

इंदौर में वर्चुअल चिड़ियाघर और 14-डी सिनेमा थियेटर का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह सुविधाएं लोकार्पित कीं, जिससे प्रकृति और वन्यजीवों का आभासी अनुभव मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थियेटर में फिल्म

इंदौर में वर्चुअल चिड़ियाघर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने इंदौर प्राणी संग्रहालय में स्थापित साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर निर्मित 14-डी सिनेमा थियेटर एवं वर्चुअल जंगल सफारी का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौर जो भी करता है, सबसे अच्छा करता है। इंदौर निरंतर नवाचार और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है. ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्चुअल जंगल सफारी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इससे लोगों को जंगल और वन्यजीवों का आभासी अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से नगर निगम को आमदनी भी प्राप्त होगी।

सीएम ने ली तकनीकी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रियों एवं स्कूली बच्चों के साथ 14-डी सिनेमा थियेटर में बैठकर फिल्म का आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में देखकर उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने वर्चुअल जंगल सफारी का भी अवलोकन किया तथा सफारी की व्यवस्थाओं एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

तकनीक के माध्यम से प्रकृति को समझेंगे बच्चे

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट दबाकर फव्वारे का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्वेरियम में मौजूद रंग-बिरंगी मछलियों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्राणी संग्रहालय में विकसित की गई इन नवीन सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहरवासियों, बच्चों और पर्यटकों को मनोरंजन के साथ वन्यजीवों एवं प्रकृति को नए तकनीकी माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा।

संबंधित सामग्री

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर