इंदौर बना आईटी एक्सपोर्ट का बड़ा सेंटर: कंपनियों ने कमाए 4,326 करोड़

indore-it-companies-export-4326-crore-sez-tcs-infosys

इंदौर बना आईटी एक्सपोर्ट का बड़ा सेंटर: कंपनियों ने कमाए 4,326 करोड़

इंदौर बना आईटी एक्सपोर्ट का बड़ा सेंटर कंपनियों ने कमाए 4326 करोड़

indore it companies export: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से आईटी सेक्टर की एक और बड़ी खबर सामने आई है। शहर की आईटी कंपनियों ने पिछले एक साल में विदेशों में सेवाएं देकर 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का एक्सपोर्ट किया है.क्रिस्टल आईटी पार्क और सुपर कॉरिडोर स्थित स्पेशल इकॉनामिकल जोन (SEZ) में काम कर रही कंपनियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे न सिर्फ इंदौर का आईटी सेक्टर मजबूत हुआ है बल्कि विदेशी मुद्रा कमाने में भी शहर की भूमिका लगातार बढ़ती दिख रही है।

indore it companies export: इंदौर के आईटी SEZ से 4,326 करोड़ का एक्सपोर्ट

स्पेशल इकॉनामिकल जोन इंदौर कार्यालय के मुताबिक शहर की आईटी कंपनियों ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच कुल 4,326.16 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट कारोबार किया.इनमें क्रिस्टल आईटी पार्क और सुपर कॉरिडोर के आईटी SEZ शामिल हैं, जहां कई बड़ी मल्टीनेशनल और भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं.क्रिस्टल आईटी पार्क से संचालित कंपनियों ने अकेले 635.27 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट किया।

indore it companies export: TCS सबसे आगे, इंफोसिस भी मजबूत

सुपर कॉरिडोर स्थित SEZ में कई बड़ी आईटी कंपनियां सक्रिय हैं। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का योगदान सबसे ज्यादा रहा।

  • TCS – 1864.39 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट 
  • Infosys – 953.22 करोड़ रुपए 
  • Impetus Infotech – 769.15 करोड़ रुपए 
  • Yes Technology – 104.13 करोड़ रुपए 

इन कंपनियों के जरिए इंदौर लगातार ग्लोबल आईटी सर्विस मार्केट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है।

इंदौर को आईटी हब बनाने में क्रिस्टल आईटी पार्क की भूमिका

इंदौर को आईटी हब के रूप में स्थापित करने में क्रिस्टल आईटी पार्क की बड़ी भूमिका मानी जाती है। यह परियोजना मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPIDC) ने विकसित की है.भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित यह पार्क शहर के प्रमुख आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में गिना जाता है। यहां SEZ कंपनियों के साथ कई अन्य आईटी कंपनियां भी संचालित हैं.लोकेशन की बात करें तो यह इंदौर एयरपोर्ट से करीब 10 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पूरी इमारत आधुनिक सुविधाओं और वातानुकूलित इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस है.यही वजह है कि इंदौर धीरे-धीरे देश के उभरते आईटी एक्सपोर्ट हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।