इंदौर हनीमून मर्डर केस अपडेट

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी निर्दोषता का दावा किया है। राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाए।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एक बार फिर मामला सुर्खियों में आ गया है। आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया है। वहीं, सुनवाई खत्म होने के बाद राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया है।

इस मामले में झूठा फंसाया गया

सोनम ने अपने जवाबी हलफनामे में कहा है कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उसने दावा किया कि अभियोजन पक्ष का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है और केवल आरोपों के आधार पर उसे दोषी नहीं ठहराया जा सकता। सोनम ने यह भी कहा कि वह जांच और ट्रायल में पूरा सहयोग कर रही है।

कोर्ट ने मामले की प्रगति को लेकर कई सवाल उठाए

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कोर्ट 14 जुलाई को सोनम को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर आदेश सुना सकता है।सुनवाई के दौरान अदालत में बताया गया कि मामले में अभी 94 गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं और केस फिलहाल ट्रायल के चरण में है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले की प्रगति को लेकर कई सवाल उठाए थे।

सोनम का खुद को बेगुनाह बताना सही नहीं

वहीं, सोनम के हलफनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम निर्दोष होती तो वह राजा को पहले ही सचेत कर सकती थी कि राज कुशवाहा और उसके साथी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा उन लोगों को पहचानता तक नहीं था, इसलिए सोनम का खुद को बेगुनाह बताना सही नहीं है।

उमा रघुवंशी ने दावा किया कि सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने के लिए पूरी योजना बनाई थी। उन्होंने मामले की सुनवाई में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

संबंधित सामग्री

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में RE-2 यानी रिंग रोड एक्सटेंशन-2 को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR और फॉर्म-6 में बदलावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे विवाद में नई टिप्पणी सामने आई, जिसमें संशोधित संस्करणों को मंजूरी नहीं दी गई।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है, SIR से जुड़े फैसलों को लेकर जवाब तलब किया।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा जवाब

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से इनकार; 14 फैसलों पर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के सस्पेंशन की मांग पर तत्काल आदेश देने से इनकार कर दिया, 14 फैसलों पर जवाब मांगा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर