IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

उत्तर प्रदेश की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लखनऊ में अपने पद से इस्तीफा दिया है। सोशल मीडिया के जरिए खबर फैली, इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं।

By : शिवम् पांडेय
UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। 43 वर्षीय दिव्या फिलहाल लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव एसपी गोयल को भेजा है। रविवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक की। दिव्या के इस्तीफे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब चार महीने से वह फील्ड पोस्टिंग से दूर थीं।

13 साल की नौकरी के बाद इस्तीफा

दिव्या मित्तल 2013 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में काम किया। मौजूदा समय में उनके पास सेवा के कई साल बाकी थे, ऐसे में उनका इस्तीफा अचानक लिया गया फैसला माना जा रहा है। देवरिया की जिलाधिकारी रहने के बाद करीब चार महीने पहले उनका तबादला लखनऊ किया गया था। इसके बाद से वह राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

IIT-IIM से पढ़ाई, लंदन में नौकरी

दिव्या मित्तल की पढ़ाई और करियर का सफर भी काफी अलग रहा है। उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक किया और इसके बाद IIM बेंगलुरु से MBA की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी की। वहां अच्छा करियर होने के बावजूद उन्होंने विदेश की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया और सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी।


तीन जिलों की रह चुकीं DM

दिव्या मित्तल मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। प्रशासनिक कामकाज को लेकर उनकी छवि एक सख्त अधिकारी की रही है। मिर्जापुर में बतौर DM उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अधिकारियों की समीक्षा बैठकों में सख्ती और मौके पर तत्काल कार्रवाई को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती थीं। मिर्जापुर से ट्रांसफर के समय स्थानीय लोगों ने उनके विदाई समारोह में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया था। इसके बाद बस्ती और फिर देवरिया में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली।

इस्तीफे की वजह पर कई चर्चाएं

दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तीफे की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। इसलिए उनके अगले कदम को लेकर फिलहाल अटकलों का दौर जारी है। एक चर्चा यह है कि वह फील्ड पोस्टिंग में वापस जाना चाहती थीं और लखनऊ में विशेष सचिव की जिम्मेदारी को लेकर संतुष्ट नहीं थीं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी संभावना उनके पति के साथ बिजनेस से जुड़ने की बताई जा रही है। यह चर्चा भी है कि दोनों मिलकर लखनऊ में UPSC की तैयारी कराने वाली कोचिंग शुरू कर सकते हैं। दिव्या हाल ही में UPSC तैयारी से जुड़ी एक किताब भी लॉन्च कर चुकी हैं।

राजनीति में आने की भी चर्चा

उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं। इसी बीच दिव्या मित्तल के राजनीति में आने की चर्चाएं भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर में उनके कार्यकाल के दौरान उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनके चुनाव लड़ने की संभावना पर चर्चा हो रही है। एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के साथ बातचीत की बात भी कही जा रही है, लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर भी रही हैं चर्चित

दिव्या मित्तल प्रशासनिक कामकाज के अलावा अपने सहज अंदाज के कारण भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं। मिर्जापुर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के मौके पर उनका एक बच्ची के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, देवरिया में अन्नकूट महोत्सव के दौरान महिलाओं के साथ डांस करने का वीडियो भी सामने आया था। अब IAS सेवा से उनके इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिव्या मित्तल का अगला कदम क्या होगा—बिजनेस, शिक्षा या फिर राजनीति? फिलहाल इन विकल्पों को लेकर चर्चाएं हैं, जबकि उनके भविष्य की आधिकारिक तस्वीर सामने आना बाकी है।

संबंधित सामग्री

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न मदों में 249.76 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है।

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

उत्तर प्रदेश में ओटीएस योजना के माध्यम से 29292 लाभार्थियों को बकाया करों पर छूट मिली, जिससे करदाताओं और नगरीय निकायों को राजस्व वृद्धि में मदद मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- बिना भेदभाव मिली नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- बिना भेदभाव मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 818 युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन रोजगार' के तहत एक लाख नई नौकरियों का शुभारंभ किया, जिसमें 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर