‘पंजाब की खेती हिमाचल के पानी पर निर्भर’: हिमाचल CM सुक्खू के बयान से सियासत हुई गरम

himachal-politics-cm-sukhwinder-singh-sukhu-says-state-caters-to-punjabs-water-needs

‘पंजाब की खेती हिमाचल के पानी पर निर्भर’: हिमाचल CM सुक्खू के बयान से सियासत हुई गरम

‘पंजाब की खेती हिमाचल के पानी पर निर्भर’ हिमाचल cm सुक्खू के बयान से सियासत हुई गरम

Himachal politics: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाल ही में दिए गए एक बयान ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। ‘पंजाब की खेती हिमाचल के पानी पर निर्भर’ कहकर सीएम सुक्खू ने न केवल पड़ोसी राज्यों को संदेश दिया, बल्कि जल संसाधनों पर रॉयल्टी की पुरानी मांग को भी नए सिरे से हवा दे दी है।

जल संसाधनों पर हक की मांग की तेज

[caption id="attachment_133581" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल सीएम सुक्खू हिमाचल सीएम सुक्खू[/caption]

शिमला स्थित राज्य सचिवालय में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से निकलने वाली नदियों का पानी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे प्रदेशों को लाभ पहुंचाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब आज देश का ‘फूड बाउल’ है, तो उसके पीछे हिमाचल के जल संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दोहराया कि हिमाचल प्रदेश सरकार अपने हक के लिए लगातार प्रयासरत है और पानी पर रॉयल्टी की मांग इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

बयान से बढ़ी सियासी हलचल

सीएम सुक्खू के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष और पड़ोसी राज्यों की प्रतिक्रियाओं के बीच यह मुद्दा आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, जल बंटवारे और संसाधनों के अधिकार को लेकर नई बहस छिड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

आर्थिक सुधारों को लेकर जताया CM सुक्खू ने भरोसा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आगे राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रही है और आने वाले चार महीनों में हालात बेहतर होने की उम्मीद है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नीतिगत स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।

कर्मचारियों के वेतन पर क्या बोले CM?

सरकारी कर्मचारियों के स्थगित वेतन को लेकर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सही समय आने पर सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। अंत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने भरोसा जताया कि अगले 6-7 महीनों में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राज्य विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

संबंधित सामग्री

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।