हिमाचल सीएम का साधारण सैलून दौरा

चंबा के साधारण सैलून में बाल कटवाने पहुंचे CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सादगी ने जीता लोगों का दिल

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंबा के एक साधारण सैलून में बाल कटवाकर स्थानीय लोगों के बीच सरलता और आत्मीयता का प्रदर्शन किया।

By : रोहन उमक
चंबा के साधारण सैलून में बाल कटवाने पहुंचे CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सादगी ने जीता लोगों का दिल

चंबा के साधारण सैलून में बाल कटवाने पहुंचे CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सादगी ने जीता लोगों का दिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का रविवार को चंबा दौरे के दौरान एक ऐसा मानवीय और सहज रूप देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। आमतौर पर मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी हस्तियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस परंपरा से अलग हटकर चंबा के स्थानीय बाजार में स्थित एक साधारण सैलून में जाकर सोमवार को बाल कटवाए।

मुख्यमंत्री का यह सादगीभरा अंदाज देखते ही वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए। किसी विशेष सुरक्षा घेरे या दिखावे के बिना वह एक सामान्य ग्राहक की तरह सैलून पहुंचे और नाई की कुर्सी पर बैठ गए। दुकान में मौजूद लोगों को शुरुआत में विश्वास ही नहीं हुआ कि प्रदेश का मुख्यमंत्री उनके बीच इतनी सहजता से मौजूद है।

बाल कटवाते हुए सीएम सुक्खू

बिना तामझाम के आम ग्राहक की तरह कटवाए बाल

मुख्यमंत्री ने पूरे समय किसी तरह के वीआईपी प्रोटोकॉल का प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने सामान्य ग्राहक की तरह अपनी बारी का इंतजार किया और आराम से बाल कटवाए। इस दौरान उन्होंने सैलून संचालक से आत्मीयता से बातचीत की और उसके कामकाज के बारे में जानकारी ली।

सिर्फ दुकान मालिक ही नहीं, बल्कि आसपास मौजूद स्थानीय लोगों से भी मुख्यमंत्री ने हंसते-मुस्कुराते हुए बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनसे क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार वहां मौजूद लोगों को बेहद पसंद आया।

लोगों ने की सादगी की सराहना

मुख्यमंत्री सुक्खू के इस सहज व्यवहार की स्थानीय लोगों ने खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि आज के समय में छोटे-बड़े जनप्रतिनिधि भी अक्सर वीआईपी संस्कृति को प्राथमिकता देते हैं, ऐसे में किसी राज्य के मुख्यमंत्री का बिना किसी विशेष व्यवस्था के एक सामान्य सैलून में जाकर बाल कटवाना उनकी सादगी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम जनता के बीच से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचे हैं और आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि वह जहां भी जाते हैं, लोगों के बीच सहजता से घुल-मिल जाते हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू

सोशल मीडिया पर भी हो रही चर्चा

मुख्यमंत्री के इस सादगीपूर्ण अंदाज की चर्चा स्थानीय स्तर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी होने लगी। लोग इसे जनप्रतिनिधियों के लिए एक सकारात्मक संदेश मान रहे हैं। उनका कहना है कि जनसेवा का वास्तविक भाव तभी दिखाई देता है, जब कोई जनप्रतिनिधि बिना किसी दिखावे के आम लोगों के बीच पहुंचकर उनसे जुड़ता है।

चंबा के एक साधारण सैलून में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की यह छोटी-सी मुलाकात लोगों के लिए यादगार बन गई और एक बार फिर यह संदेश दे गई कि सादगी और आत्मीयता ही किसी जननेता की सबसे बड़ी पहचान होती है।

संबंधित सामग्री

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए विभिन्न पहलें और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बीजेपी विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग की, कहा- भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्ति की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026