हरियाणा सरकार ने बढ़ाया योजना का दायरा

लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की, जिससे अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

By : रोहन उमक
लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। पात्र महिलाएं 17 सितंबर से योजना के एप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। आय सीमा बढ़ाए जाने के बाद योजना के दायरे में करीब 27 लाख महिलाएं आने की संभावना है। पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। फिलहाल करीब 9.98 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

एक साल में तीसरी बार बदली पात्रता सीमा

हरियाणा सरकार ने पिछले साल 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। योजना के पहले चरण में लाभ के लिए वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा एक लाख रुपये निर्धारित की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 1.40 लाख रुपये किया गया और अब यह सीमा 1.80 लाख रुपये की जा रही है।

इस तरह एक साल के भीतर योजना के नियमों में तीसरी बार बदलाव किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे अगले कुछ महीनों में संभावित पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

एप से ऐसे कर सकेंगी रजिस्ट्रेशन

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र महिलाओं को सबसे पहले प्ले स्टोर से योजना का आधिकारिक एप डाउनलोड करना होगा। एप पर पात्रता जांचने का विकल्प मिलेगा। इसमें हरियाणा निवासी होने की जानकारी के साथ जेंडर, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, रोजगार की स्थिति और परिवार की वार्षिक आय जैसी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।

हरियाणा सीएम सैनी

आवेदन के दौरान हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और उससे जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों के आधार नंबर, ससुराल पक्ष के सदस्यों के आधार नंबर, बिजली कनेक्शन नंबर और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। जरूरत पड़ने पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम का पंजीकरण नंबर और वाहन का पंजीकरण नंबर भी मांगा जा सकता है।

आवेदन की प्रक्रिया छह चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में आवेदक महिला की व्यक्तिगत जानकारी, दूसरे में आवास, तीसरे में परिवार के सदस्यों, चौथे में आय और पांचवें चरण में बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। अंतिम चरण में लाइव फोटो अपलोड करनी होगी।

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरियाणा में एक महीने का विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को समर्पित होगा।

सैनी ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा बताते हुए कहा कि भारत ने पिछले वर्षों में आर्थिक और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

हरियाणा को मिले 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि रहा है और उनका प्रदेश से विशेष लगाव है। उनके मुताबिक, पिछले 12 वर्षों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान 18 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन रेल, बुनियादी ढांचे के विकास, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘लाडली सखी’ जैसी पहलों से प्रदेश के लोगों को लाभ मिला है।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।


सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Surbana Jurong का दौरा किया ताकि IMT के लिए आधुनिक, एकीकृत विकास की योजना बना सकें।

हरियाणा में निवेश के लिए ‘मर्लियन डेस्क’ गठित, 7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

हरियाणा में निवेश के लिए ‘मर्लियन डेस्क’ गठित, 7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

हरियाणा सरकार ने सिंगापुर में SING फोरम के दौरान निवेश प्रोत्साहन की नई पहलें प्रस्तुत की, जिसमें 'मर्लियन डेस्क' के लॉन्च की घोषणा की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर