हरियाणा में अधिकारी निलंबित

34 करोड़ की इमारत में मिली तकनीकी खामी, हरियाणा CM सैनी का बड़ा एक्शन; दो XEN तत्काल निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में निर्माणाधीन जिला परिषद भवन में तकनीकी खामियों के चलते दो अधिकारियों को निलंबित किया है।

By : रोहन उमक
34 करोड़ की इमारत में मिली तकनीकी खामी, हरियाणा CM सैनी का बड़ा एक्शन; दो XEN तत्काल निलंबित

34 करोड़ की इमारत में मिली तकनीकी खामी, हरियाणा CM सैनी का बड़ा एक्शन; दो XEN तत्काल निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में निर्माणाधीन जिला परिषद भवन में कथित तकनीकी खामियां सामने आने के बाद सख्त रुख अपनाते हुए पंचायती राज विभाग के दो कार्यकारी अभियंताओं (XEN) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई को सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तौर पर देखा जा रहा है।

करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही पांच मंजिला जिला परिषद इमारत के निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची थी। इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया और उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

तस्वीरों ने खोली निर्माण की पोल

सूत्रों के अनुसार, पंचायती राज विभाग की क्वालिटी कंट्रोल विंग ने निर्माणाधीन भवन के कुछ पिलरों में तकनीकी खामियों से जुड़ी तस्वीरें मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी थीं। इन तस्वीरों में कुछ पिलर टेढ़े दिखाई दे रहे थे, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तत्काल संज्ञान लिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

वर्तमान और पूर्व XEN पर गिरी गाज

हरियाणा सीएम सैनी

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पंचायती राज विभाग के तत्कालीन XEN परमिंद्र सिंह तथा वर्तमान में करनाल में तैनात XEN नारायण दत्त शर्मा को निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी नारायण दत्त शर्मा के पास थी।

जांच के लिए गठित हुई विशेष टीम

मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने विभाग के चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है। शुक्रवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से पहुंची जांच टीम ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का विस्तृत जायजा लिया।

निर्माण कंपनी पर भी हो सकती है कार्रवाई

सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर भवन निर्माण से जुड़ी कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि इस बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होना प्रस्तावित है, लेकिन निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता संबंधी सवाल उठने से परियोजना चर्चा में आ गई है।

सरकार का कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और अवसरों पर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्रों से बात की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026