हरियाणा सीएम का दिल्ली यात्रा

पीएम मोदी की अपील पर ट्रेन से दिल्ली पहुंचे हरियाणा सीएम सैनी, राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर किया पलटवार

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से दिल्ली ट्रेन यात्रा कर प्रधानमंत्री मोदी की पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की अपील का समर्थन किया।

By : रोहन उमक
पीएम मोदी की अपील पर ट्रेन से दिल्ली पहुंचे हरियाणा सीएम सैनी, राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर किया पलटवार

पीएम मोदी की अपील पर ट्रेन से दिल्ली पहुंचे हरियाणा सीएम सैनी, राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर किया पलटवार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ से दिल्ली तक ट्रेन से सफर कर एक खास संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस अपील के समर्थन में की गई, जिसमें लोगों से निजी वाहनों का कम इस्तेमाल कर सार्वजनिक परिवहन अपनाने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हरियाणा सीएम सैनी

‘देशहित में आदतें बदलना जरूरी’

दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील केवल एक सामान्य सुझाव नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर उठाया गया बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए अब लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह देशवासियों ने उस कठिन दौर में एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाई थी, उसी तरह अब पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की।

राहुल गांधी के बयान पर भड़के सैनी

इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के हालिया बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी को ‘गद्दार’ कहे जाने की कड़ी आलोचना की।

सैनी ने कहा कि इस तरह की भाषा भारतीय राजनीति की गरिमा को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस आज नीति, नीयत और नेतृत्व के संकट से गुजर रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना सोचे-समझे बयान देते हैं, जिससे लोकतांत्रिक मर्यादाएं प्रभावित होती हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी

क्या था राहुल गांधी का बयान?

दरअसल, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान गाँधी ने कहा था कि जब RSS कार्यकर्ता आपके सामने आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की बात करें, तो उन्हें कहना चाहिए कि “आपके प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार हैं। आपने भारत को बेचने का काम किया है।”

संबंधित सामग्री

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना। दर्जनों मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा कई को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026