हमीदिया अस्पताल फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी शादाब गिरफ्तार

hamidia-hospital-firing-case-criminal-arrest

हमीदिया अस्पताल फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी शादाब गिरफ्तार

हमीदिया अस्पताल फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी शादाब गिरफ्तार

Hamidia Hospital firing: भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ गेट महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी शादाब को पिस्टल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे जल्द ही भोपाल लाएगी। पुलिस प्रशासन ने आरोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था।

[caption id="attachment_141466" align="alignnone" width="1029"]फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी शादाब गिरफ्तार फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी शादाब गिरफ्तार[/caption]

बता दें की आरोपी शादाब ने अशोका गार्डन और हमीदिया अस्पताल पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। शादाब गेट के बाकी लोग फिलहाल फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए भोपाल के बाहर डेरा डाल रखा है।फायरिंग में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

Hamidia Hospital firing: कब हुई थी फायरिंग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार तड़के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर फायरिंग हुई थी। जहा शादाब गेट और उसके गिरोह के 8-10 बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां चलाईं। एक गोली हिस्ट्रीशीटर के बेटे के पैर में लगी है।

लल्लू रईस के घायल बेटे का नाम इमरान है

जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के घायल बेटे का नाम इमरान है। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वारदात के बाद घायल इमरान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी भनक शादाब गेट गैंग को लग गई।

Hamidia Hospital firing: हथियारों से लैस हमीदिया अस्पताल पहुंची गैंग, फायरिंग

इसके बाद शादाब गेट गैंग हथियारों से लैस होकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में भी फायरिंग की। गोली अस्पताल की खिड़की और दीवार पर जाकर लगी, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। खिड़की में गोलियां लगने से कांच टूट गए हैं। गोली लगने से दीवारों पर भी निशान बन गए हैं।

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

खेल

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए। उन्होंने भारतीय युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

राज्य

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।