Gwalior: कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत:इनमें एक ही परिवार के तीन लोग

gwalior-highway-accident-4-kanwar-yatra-devotees-dead

Gwalior: कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत:इनमें एक ही परिवार के तीन लोग

gwalior कार ने कांवड़ियों को कुचला 4 की मौतइनमें एक ही परिवार के तीन लोग

हादसे के बाद खाई में पलटी कार

ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक कार ने सड़क किनारे चल रहे कांवड़ियों को कुचल दिया। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। दो की हालत गंभीर है। मृतकों में तीन एक ही परिवार के सदस्यहैं।

नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा

हादसा नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे के बाद कार समेत कांवड़िए सड़क किनारे खाई में जा गिरे थे। कंपू, जनकगंज, झांसी रोड, माधौगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकालकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार कार का फटा टायर

जानकारी के मुताबिक, सड़क पर जा रही एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद कार कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में जा गिरी. इस हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. यह  घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे की है.आक्रोशित कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने सड़क पर हंगामा कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायल कांवड़ियों को जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भदावना गए थे जल भरने

सभी घायल सिमरिया के टांका घाटीगांव के रहने वाले थे. एक ग्रामीण प्रहलाद बंजारा के अनुसार, गांव से 13 लोग कांवड़ भरने के लिए भदावना आए थे. शाम को टोली कांवड़ लेकर गाते बजाते शीतला माता मंदिर के रास्ते से लौट रही थी. शिवपुरी लिंक रोड पर पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार कार एपी-09 डब्ल्यूडी 0226 का टायर फट गया. बेकाबू कार कांवड़ियों की टोली को कुचलते हुए खाई में जाकर पलट गई. कार में सवार लोग कार से निकलकर भाग गए.

इन चार कांवड़ियां की मौत

इस हादसे में बाबा गुसांई (55) और प्रहलाद (33) गंभीर जख्मी हो गए, जबकि वकील, रमेश दिनेश और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई.

पलक झपकते ही हो गया हादसा

बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िया कतार में चल रहे थे. उनका  गांव भी बस कुछ ही दूरी पर रह गया था. सबको लग रहा था कि वो सुबह तक वहां पहुंच जाएंगे और  भगवान भोलेनाथ पर कांवड़ चढ़ाएंगे, लेकिन अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी. किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया क्या हुआ? वैसे ही पलक झपकते कार कांवड़ियों की टोली को कुचलते हुए गुलांटे खाते हुए दिखाई दी.

टोली में मच गई चीख पुकार

अचानक कांवड़ियों की टोली में चीख पुकार मच गई. लोग सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे. सभी को अस्पताल लाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में काफी देर तक उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके बाद कांवड़ियो ने जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना जैसे ही सिमरिया टांका गांव में पहुंची... वैसे ही गांव में कोहराम मच गया. कुछ ही समय में परिजन अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

कार सवार फरार तलाश जारी

सीएसपी हिना खान ने बताया कि कार सवारों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं, जो कांवड़ियों को कुचलकर भागे हैं. कार के नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाया जा रहा है.  

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।