Gujarat Political Clash: सियासी टकराव के बीच गुजरात में गरमाई राजनीति!

gujarat-political-clash-2025-latest-news-updates

Gujarat Political Clash: सियासी टकराव के बीच गुजरात में गरमाई राजनीति!

gujarat political clash सियासी टकराव के बीच गुजरात में गरमाई राजनीति

Gujarat Political Clash: गुजरात विधानसभा चुनाव अभी 2027 में होने हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जुबानी जंग ने राज्य की सियासत को अभी से गर्म कर दिया है। मोरबी से बीजेपी विधायक कांतिलाल अमृतिया और AAP नेता गोपाल इटालिया के बीच चुनौती और जवाबी चुनौती का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को अमृतिया समर्थकों के "जय श्रीराम" नारों के बीच गांधीनगर के लिए रवाना हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। Read More: Vande Bharat New Speed: बुलेट ट्रेन की जगह अब अहमदाबाद-मुंबई रूट पर दौड़ेगी स्वदेशी वंदे भारत एक्सप्रेस!

कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब विसावदर उपचुनाव में आप नेता गोपाल इटालिया की जीत हुई। जीत से उत्साहित AAP कार्यकर्ताओं ने मोरबी में जन समस्याओं को लेकर विधायक अमृतिया को घेरा और उन पर निशाना साधा। जवाब में अमृतिया भड़क उठे और इटालिया को मोरबी से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर इटालिया यहां से जीतते हैं, तो वे 2 करोड़ रुपये इनाम में देंगे। इटालिया ने यह चुनौती तुरंत स्वीकार कर ली। इसके बाद अमृतिया ने नई शर्त जोड़ते हुए कहा कि अगर इटालिया लड़ने को तैयार हैं, तो पहले वह अपने पद से इस्तीफा दें।

क्या वाकई इस्तीफा देंगे अमृतिया?

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांतिलाल अमृतिया वास्तव में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपते हैं या नहीं। यदि ऐसा होता है तो मोरबी में उपचुनाव की स्थिति बन सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह एक राजनीतिक माइलेज लेने का प्रयास है, जिससे दोनों दल सियासी लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांतिलाल अमृतिया की राजनीतिक पृष्ठभूमि

कांतिलाल अमृतिया अब तक सात बार चुनाव लड़ चुके हैं और 2022 में मोरबी ब्रिज हादसे के बाद एक बार फिर विधायक चुने गए थे। उस समय उन्होंने हादसे के दौरान नदी में कूदकर लोगों को बचाने का साहसी काम किया था। इस वजह से बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया और उन्होंने पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत हासिल की। यह उनकी चौथी जीत थी और वह क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं।

AAP का सियासी विस्तार और इटालिया की रणनीति

गोपाल इटालिया की विसावदर से जीत ने आम आदमी पार्टी को गुजरात में एक नई ऊर्जा दी है, खासकर सौराष्ट्र क्षेत्र में। मोरबी भी इसी क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में अगर मोरबी में उपचुनाव होता है तो यह केवल एक चुनाव नहीं बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई में बदल जाएगा। हालांकि, AAP नेता इसुदान गढ़वी पहले ही साफ कर चुके हैं कि इटालिया इस्तीफा नहीं देंगे, जिससे कयासों को बल मिला है कि यह सब केवल सियासी स्टंट हो सकता है।

सियासी माइलेज की होड़

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम एक राजनीतिक माइलेज की लड़ाई है। कांतिलाल अमृतिया गांधीनगर जाकर कह सकते हैं कि वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर गोपाल इटालिया नहीं पहुंचे तो वह उन पर पलटवार कर सकते हैं। वहीं, इटालिया ने अभी तक विधायक पद की शपथ भी नहीं ली है, जिससे अटकलें और भी तेज हो गई हैं कि यह केवल रणनीतिक पैंतरा है।

संबंधित सामग्री

एसजीपीसी का बड़ा फैसला: पंजाब CM मान के खिलाफ FIR की मांग, वायरल वीडियो विवाद पर गरमाई सिख राजनीति

राज्य

एसजीपीसी का बड़ा फैसला: पंजाब CM मान के खिलाफ FIR की मांग, वायरल वीडियो विवाद पर गरमाई सिख राजनीति

एसजीपीसी ने वायरल वीडियो विवाद पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से स्पष्ट जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की शुरुआत की।

कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनी पायलट प्रोपेलर से घायल, DGCA ने फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को हटाया

देश-विदेश

कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनी पायलट प्रोपेलर से घायल, DGCA ने फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को हटाया

कानपुर एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनी पायलट चलते प्रोपेलर से घायल हो गया। DGCA ने जांच शुरू की, और फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को हटा दिया गया है।

PM मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाएं

देश-विदेश

PM मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन' सम्मान से नवाजा गया, यह उन्हें मिलने वाला 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। उन्होंने भारत-सेशेल्स संबंधों की मजबूती पर जोर दिया।

हरियाणा में स्कूलों की तस्वीर बदलेगी: सीएम सैनी ने जर्जर भवन हटाकर नए निर्माण के दिए सख्त आदेश

राज्य

हरियाणा में स्कूलों की तस्वीर बदलेगी: सीएम सैनी ने जर्जर भवन हटाकर नए निर्माण के दिए सख्त आदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को बदलने की पहल की है, जिसमें नए, आधुनिक और मजबूत भवन बनाने का प्रस्ताव है।

हरिद्वार में पति ने बीमार पत्नी को जहर देकर मारा, 5 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

हरिद्वार में पति ने बीमार पत्नी को जहर देकर मारा, 5 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

हरिद्वार में एक पति ने अपनी बीमार पत्नी को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने पांच महीने बाद इस मामले का खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार किया।