ग्रामटेक 2026 रोड शो दिल्ली में

दिल्ली में ग्रामटेक 2026 रोड शो का सफल आयोजन, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ

दिल्ली में आयोजित ग्रामटेक 2026 रोड शो में मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों के लिए विभिन्न सहायता योजनाओं की घोषणा की, जिसमें अनुदान और कृषि निधि शामिल हैं।

दिल्ली में ग्रामटेक 2026 रोड शो का सफल आयोजन, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट

दिल्ली में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026 रोड शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा किसान हारी हुई जंग लड़ता है। नुकसान हो जाए, लेकिन अगली बार उसे फसल बोनी ही है, वो हार नहीं मानता। देश का व्यापार जगत राजस्थान की कृषि क्षमता पर भरोसा करता है। राज्य सरकार किसानों और निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

30 हजार का अनुदान

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- बैलों से खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है, जिससे कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके और छोटी जोत वाले किसान सही से पैदावार कर सकें। हम किसानों को किसान सम्मान निधि भी दे रहे हैं। PM फसल बीमा योजना में सबसे ज्यादा 2 करोड़ 19 लाख पॉलिसी जारी की गई हैं, जिनमें 6500 करोड़ रुपए का क्लेम सेटल किया गया है। सरकार ने 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली देना शुरू कर दिया है और 2027 तक प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देना शुरू कर देंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने उद्यमियों को 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले ग्रामटेक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। 

751 MOU पर काम पूरा

CM ने कहा- कृषि क्षेत्र में देश-विदेश की कंपनियों ने 44 हजार करोड़ रुपए के 2500 से ज्यादा MOU किए थे। अब तक 751 MOU पर काम पूरा हो चुका है और 9000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। ग्रामटेक इसी को आगे ले जाने का मंच है। CM ने कहा- ग्रामटेक समिट साझेदारी का नया मंच बनेगा। निवेशकों, कृषि वैज्ञानिकों, किसानों को ग्रामटेक के जरिए साझेदारी के मंच पर लाया जाएगा। PM मोदी के सशक्त भारत सशक्त् किसान के मॉडल को जमीन उतारने के लिए ग्राम टेक का आयोजन हो रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन लगातार कर रहे अन्नदाता से संवाद, किसानों को हर लाभ देने प्रतिबद्ध सरकार

सीएम डॉ. मोहन लगातार कर रहे अन्नदाता से संवाद, किसानों को हर लाभ देने प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएँ शुरू की।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हवारा ने बीमार मां से मिलने के लिए कस्टडी पेरोल को ठुकरा दिया है, सामान्य पेरोल की मांग की है।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

झाबुआ  में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, कलेक्ट्रेट में ही पकाया खाना

झाबुआ में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, कलेक्ट्रेट में ही पकाया खाना

झाबुआ में फोरलेन निर्माण के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया। किसान लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026