फर्जी रेलवे अधिकारी गिरफ्तार

फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 6 महीने तक मुफ्त एसी सफर और वीआईपी ट्रीटमेंट का उठाता रहा फायदा

जावेद अली को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर फर्जी विजिलेंस अधिकारी के रूप में घूमते हुए पकड़ा गया, जिससे पहले भी उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है।

फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 6 महीने तक मुफ्त एसी सफर और वीआईपी ट्रीटमेंट का उठाता रहा फायदा

पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने खुद को रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर घूम रहे एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचानजावेद अली के रूप में हुई है, जो पिछले करीब छह महीनों से फर्जी पहचान के सहारे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों पर रौब झाड़ रहा था। वह खुद को रेलवे विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताकर ट्रेनों में मुफ्त एसी यात्रा करता था और वीआईपी सुविधाओं का लाभ उठा रहा था।

उस पर आसानी से शक नहीं होता

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरोपी फिरोजपुर मंडल में लंबे समय से सक्रिय था। वह कई बार टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ ट्रेनों में निरीक्षण के नाम पर घूमता था। इतना ही नहीं, वह बुकिंग काउंटर, रेलवे कार्यालयों और अन्य विभागीय स्थानों पर भी पहुंचकर कर्मचारियों पर धौंस जमाता था। उसकी आत्मविश्वास से भरी गतिविधियों के कारण किसी को उस पर आसानी से शक नहीं होता था।

आरपीएफ की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया

हाल ही में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर आरोपी चेकिंग स्टाफ पर रौब दिखा रहा था। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कमर्शियल मूवमेंट इंस्पेक्टर ने जब उससे आधिकारिक रेलवे पहचान पत्र मांगा तो वह कोई वैध आईडी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसकी पूरी सच्चाई सामने आ गई और जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि जावेद अली का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। करीब एक वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी वह फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। इसके बावजूद उसने दोबारा उसी तरीके से रेलवे सिस्टम को धोखा देने की कोशिश की।

जीआरपी या स्टेशन मास्टर को सूचना दें

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को विजिलेंस अधिकारी या वरिष्ठ रेलवे अधिकारी बताकर धौंस जमाए, तो उसकी पहचान अवश्य सत्यापित करें और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत आरपीएफ, जीआरपी या स्टेशन मास्टर को सूचना दें।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026