एटा में कंटेनर ने रोडवेज बस यात्रियों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल

एटा में दर्दनाक सड़क हादसा

एटा में कंटेनर ने रोडवेज बस यात्रियों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल

उत्तर प्रदेश के एटा में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने रोडवेज बस के यात्रियों को कुचल दिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हुए।

एटा में कंटेनर ने रोडवेज बस यात्रियों को रौंदा 5 की मौत 12 घायल

एटा में कंटेनर ने रोडवेज बस यात्रियों को रौंदा |

UP के एटा में देर रात साढ़े 11 बजे बेकाबू कंटेनर ने रोडवेज बस के यात्रियों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। 40 यात्रियों से भरी बस एटा से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। 

तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर

रोडवेज बस खराब होकर सड़क किनारे खड़ी हो गई थी। कुछ यात्री गर्मी के चलते बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर आया और सभी को कुचलते हुए बस को पीछे से टक्कर मार दी, फिर सड़क की दूसरी ओर चला गया। हादसे के बाद यात्रियों के शव सड़क पर बिखर गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 

मौके पर लगा जाम

हादसा जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर बागवाला थाना क्षेत्र में हुआ। लोगों ने बताया बस खराब हो गई थी। बस का ड्राइवर पार्ट्स लेने गया था। गर्मी ज्यादा थी, इसलिए सवारियां नीचे खड़ी थीं, तभी हादसा हुआ। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बस के अंदर ही थे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ। घटना की सूचना पर DM अरविंद सिंह और SSP डॉ. इलामारन मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। घटना के चलते मौके पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन से बस और कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवाया।

मरने वालों की पहचान

बुलंदशहर निवासी सतेंद्र (38)

फर्रुखाबाद के रहने वाले राजेश (34)

सुखराम (30)

शैलेश (29)

एक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

राज्य

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, 10 लाख लोगों को मिलेगी 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा।

CM योगी ने मैनपुरी में शुरू की 111 विकास परियोजनाएं, अखिलेश पर किया वार

राज्य

CM योगी ने मैनपुरी में शुरू की 111 विकास परियोजनाएं, अखिलेश पर किया वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में ₹682 करोड़ की लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला।

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

राज्य

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।