डॉ मोहन यादव का दौरा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना और सिंगरौली दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना और सिंगरौली में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना और सिंगरौली दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन करेंगे

CM डॉ मोहन यादव आज सतना और सिंगरौली जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थापना दिवस कार्यक्रमों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे भोपाल से रवाना होकर रीवा होते हुए सतना पहुंचेंगे।

12:30 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

सतना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे सतना से एनसीएल ग्राउंड, सिंगरौली के लिए रवाना होंगे। सिंगरौली पहुंचकर मुख्यमंत्री एनसीएल ग्राउंड में बनने वाले अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। माना जा रहा है कि इस परियोजना से क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाओं का बड़ा लाभ मिलेगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरण करेंगे

दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय सिंगरौली पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 3:15 बजे उमंग भवन सिंगरौली में आयोजित विभिन्न विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि वितरण करेंगे।

सिंगरौली पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे

शाम 7:45 बजे मुख्यमंत्री राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम सिंगरौली पहुंचेंगे, जहां वे सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विकास से जुड़ी घोषणाएं भी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री रात्रि 10 बजे स्वर्ग गेस्ट हाउस सिंगरौली पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
 

संबंधित सामग्री

तकनीक एवं नवाचार से बढ़ाएंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तकनीक एवं नवाचार से बढ़ाएंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले के किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कृषि विकास और नवाचारों पर जोर दिया।

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना कृषि महोत्सव में वर्चुअली भाग लिया, किसानों को उन्नत कृषि तकनीक और जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी.

हरियाणा में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, महेंद्रगढ़ से लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत

हरियाणा में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, महेंद्रगढ़ से लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत

हरियाणा में प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रमोट किया जाएगा।

’10 साल सांसद रही, खत लिखे… लेकिन कुछ नहीं हुआ!’ सिंगरौली के प्रदूषण पर पूर्व MP रीति पाठक का छलका दर्द

’10 साल सांसद रही, खत लिखे… लेकिन कुछ नहीं हुआ!’ सिंगरौली के प्रदूषण पर पूर्व MP रीति पाठक का छलका दर्द

सिंगरौली की पूर्व सांसद रीति पाठक ने प्रदूषण के मुद्दे को फिर से उठाया, कहा पिछले प्रयासों के बावजूद कार्रवाई अपेक्षित नहीं हुई।

सिंगरौली को बनायें माइनिंग का माडल डिस्ट्रिक्ट- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंगरौली को बनायें माइनिंग का माडल डिस्ट्रिक्ट- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगरौली को माइनिंग माडल डिस्ट्रिक्ट बनाने की दिशा में नीतियों और योजनाओं की समीक्षा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर