Disaster Relief: धराली-हर्षिल में आपदा राहत कार्य जारी, अब तक 657 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

disaster-relief

Disaster Relief: धराली-हर्षिल में आपदा राहत कार्य जारी, अब तक 657 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

disaster relief धराली-हर्षिल में आपदा राहत कार्य जारी अब तक 657 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Disaster Relief: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली और हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद राज्य सरकार ने युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। आपदा के तीसरे दिन भी राहत कार्यों की रफ्तार जारी है। मौसम में सुधार के साथ ही हवाई मार्ग से बचाव कार्यों में तेजी लाई जा रही है। अब तक इन कठिन परिस्थितियों में फंसे 657 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वायु सेना के 8 हेलिकॉप्टर  जिनमें MI-17 और चिनूक शामिल हैं. लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

[caption id="attachment_98917" align="alignnone" width="300"]Disaster Relief Disaster Relief[/caption]

Disaster Relief: स्थानीय प्रशासन मिलकर काम कर रहे

हर्षिल, नेलांग और मताली जैसे दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बाहर लाया जा रहा है। राहत-बचाव अभियान के तहत सेना, ITBP, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं।

Disaster Relief: सरकार हर संभव प्रयास कर रही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सुबह धराली पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, बिजली, संचार व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल किया जाए और खाद्य सामग्री की आपूर्ति बिना किसी बाधा के की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

Disaster Relief: उनकी मदद के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उनकी मदद के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Disaster Relief: फिर से सामान्य स्थिति में लाने में सफल होंगे

मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस कठिन समय में एकजुट होकर राहत कार्यों में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक प्रयासों से हम इस संकट से उबरेंगे और जनजीवन को फिर से सामान्य स्थिति में लाने में सफल होंगे।

फिलहाल राहत-बचाव अभियान तेजी से जारी है और प्रशासन का लक्ष्य है कि किसी भी व्यक्ति को पीछे न छोड़ा जाए तथा सभी सुरक्षित स्थानों तक पहुंच जाएं।

संबंधित सामग्री

नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

राज्य

नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 26 जुलाई को 10 किमी मैराथन आयोजित हो रही है, जिसमें हरियाणा के सीएम भी शामिल होंगे।

पंजाब में 2800 नए राशन डिपो शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा घर के पास अनाज; सीएम मान ने सौंपे लाइसेंस

राज्य

पंजाब में 2800 नए राशन डिपो शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा घर के पास अनाज; सीएम मान ने सौंपे लाइसेंस

पंजाब सरकार ने 2800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस वितरित किए, जिससे राज्य के 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जमकर बारिश, स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डूबा; सड़कों सहित कई इलाकों में घरों में भी भरा पानी

राज्य

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जमकर बारिश, स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डूबा; सड़कों सहित कई इलाकों में घरों में भी भरा पानी

बिलासपुर में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। सड़कें और रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए, स्कूलों में छुट्टी और ट्रेनें रद्द हुईं।

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी में नए सांदीपनि स्कूलों का उद्घाटन किया और स्लीमनाबाद टनल परियोजना की चर्चा की।

वेणुगोपाल की बैठक के बाद चन्नी गुट को झटका, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

राज्य

वेणुगोपाल की बैठक के बाद चन्नी गुट को झटका, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बावजूद, हाईकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भरोसा बरकरार रखा है।