दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया ब्रेक

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया यूज न करने का किया है ऐलान वजह जानकार हो जायेगे हैरान 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और मोबाइल उपयोग न करने का फैसला किया है। वे राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया यूज न करने का किया है ऐलान वजह जानकार हो जायेगे हैरान 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया यूज न करने का किया है ऐलान वजह जानकार हो जायेगे हैरान 

कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ऑफिस के नाम हुआ एक्स हैंडल जी हां आपने सही सुना उन्होंने अधिकारिक एक्स (अकाउंट छोड़कर ऑफिस स्टाफ के हवाले कर दिया है। यही नहीं उन्होंने अपना पर्सनल मोबाइल भी अपने सेक्रेटरी सचिन वत्स को सौंप दिया। लेकिन ऐसा क्यों तो आइये आपको बताते हैं 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करने जा रहे हैं। 20 अक्टूबर से यह यात्रा शुरु होगी। इस यात्रा में दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया का प्रयोग न करने का भी ऐलान किया है।

दिग्विजय सिंह का एक्स हैंडल पहले digvijaya_28 के नाम से था अब यह Ofiiceofdvs यानी ऑफिस ऑफ दिग्विजय सिंह के नाम में बदल दिया गया है।

मोबाइल नंबर भी सेक्रेटरी को दिया

दिग्विजय सिंह ने अपना पर्सनल मोबाइल नंबर भी अपने सेक्रेटरी को दे दिया है। दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- आज से मैं अपना मोबाइल नंबर उपयोग नहीं करूंगा। यह नंबर अब मेरे सचिव सचिन वत्स द्वारा उपयोग किया जाएगा। इस नंबर पर प्राप्त आपके महत्वपूर्ण संदेशों एवं जानकारियों से वे मुझे अवगत कराते रहेंगे। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

कारसेवक संतोष मुख्य अतिथि

दिग्विजय सिंह ने बताया था कि वे इस यात्रा में किसी बड़े राजनीतिक नेता को आमंत्रित नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, अयोध्या आंदोलन के दौरान 4 गोलियां खाने वाले कारसेवक संतोष दुबे को इस यात्रा का मुख्य अतिथि बनाया जाएगा।

यात्रा का मुख्य एजेंडा (राम मंदिर चंदे का हिसाब)

दिग्विजय सिंह ने स्वयं राम मंदिर के लिए 1.11 लाख रुपए का चंदा दिया था। उनका आरोप है कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से जुटाए गए चंदे और महाकाल मंदिर के चढ़ावे में वित्तीय अनियमितताएं (चंदा चोरी) हुई हैं। वे वकीलों से सलाह लेकर अयोध्या की अदालत में मुकदमा दायर करेंगे और चंदे का पूरा हिसाब मांगेंगे। इस यात्रा में वे उन सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं जिन्होंने राम मंदिर के लिए दान दिया था और वे अपनी रसीद के साथ शामिल हो सकते हैं।
 

संबंधित सामग्री

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

उज्जैन के तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिए धमकी मिली है।

अक्टूबर 2027 से बदलेंगे गाड़ियों की सुरक्षा के नियम, अब 5-Star रेटिंग के लिए सिर्फ Crash Test काफी नहीं

अक्टूबर 2027 से बदलेंगे गाड़ियों की सुरक्षा के नियम, अब 5-Star रेटिंग के लिए सिर्फ Crash Test काफी नहीं

भारत में वाहन सुरक्षा रेटिंग्स को और अधिक सख्त बनाने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें भारत एनकैप 2.0 के तहत टक्कर से पहले, दौरान और बाद की सुरक्षा को मापा जाएगा।

किसानों के लिए बड़ी पहल, CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप; AI से होगी फसल रोग की पहचान

किसानों के लिए बड़ी पहल, CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप; AI से होगी फसल रोग की पहचान

उत्तराखंड में किसानों के लिए नया मोबाइल ऐप 'मनोरमा कृषि रक्षक' लॉन्च किया गया, जिसमें AI आधारित फीचर्स और मौसम अलर्ट्स शामिल हैं।

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने खेती के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने अपने खेत में काम करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO,ऑपरेशन सिंदूर से भी रहा नाता

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO,ऑपरेशन सिंदूर से भी रहा नाता

अयोध्या के राम मंदिर में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला CEO नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का औपचारिक ऐलान ट्रस्ट की बैठक में हुआ।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026