Dhirendra Shastri NEET Paper Leak Statement 2026

NEET पेपर लीक पर बोले- धीरेंद्र शास्त्री, “काश नेताओं के वोट लीक हो जाएं…”

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर सवाल उठाए और परीक्षा फीस माफी की मांग की।

By : नरेंद्र सिंह
NEET पेपर लीक पर बोले- धीरेंद्र शास्त्री, “काश नेताओं के वोट लीक हो जाएं…”

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सिस्टम की गलती बताते हुए छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर सवाल उठाए।

“चुनाव तो लीक नहीं होते, काश वोट लीक हो जाएं”

बद्रीनाथ धाम में चल रही कथा के दौरान उन्होंने कहा कि जब परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी होती है तो उसका खामियाजा मेहनती छात्रों को भुगतना पड़ता है।उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया तो लीक नहीं होती, लेकिन “काश नेताओं के वोट लीक हो जाएं”, जिससे व्यवस्था की खामियां सामने आ सकें। धीरेंद्र शास्त्री ने सवाल उठाया कि जब गलती सिस्टम की है, तो उसकी सजा छात्रों को क्यों मिलती है। उन्होंने कहा कि NEET जैसी परीक्षाओं में शामिल होने वाले कई विद्यार्थी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं, जो कर्ज लेकर फीस भरते हैं। पेपर लीक होने से न सिर्फ छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदें भी टूट जाती हैं।

फीस माफ करने की मांग

उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि यदि परीक्षा प्रणाली की गलती से पेपर लीक होता है, तो प्रभावित छात्रों की अगली परीक्षा की फीस माफ की जानी चाहिए।

छात्रों को दी हिम्मत

कथा के दौरान उन्होंने कई छात्रों से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम या पेपर लीक जैसी घटनाओं से निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी। धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

संबंधित सामग्री

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया और महिलाओं के खाते में राशि भेजने की घोषणा की।

गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी

गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी

मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और मंत्री ने राहुल गांधी की बालाघाट यात्रा को राजनीतिक और नाटकीय बताया, विकास कार्यों का उल्लेख किया।

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर राजनीतिक गतिविधियों में देरी और बालाघाट दौरे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

पंजाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नशे और धर्मांतरण पर जताई चिंता,  बोले-विदेशी ताकतों के बहकावे में न आएं

पंजाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नशे और धर्मांतरण पर जताई चिंता, बोले-विदेशी ताकतों के बहकावे में न आएं

लुधियाना में आयोजित श्री हनुमान कथा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पंजाब में नशे और धर्मांतरण के मुद्दों पर चिंता जताई और जागरूक रहने की अपील की।

रीति तिवारी की टिप्पणी पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान की भी एक सीमा होती है

रीति तिवारी की टिप्पणी पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान की भी एक सीमा होती है

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने रीति तिवारी के व्यवहार पर कड़ी आलोचना की, विशेषकर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर