उप मुख्यमंत्री की बुंदेलखंड यात्रा

अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी रोक-उप मुख्यमंत्री देवड़ा,मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुंदेलखंड में अवैध शराब से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनके चिकित्सा उपचार की जानकारी ली और सहायता की घोषणा की।

By : दिव्या मिस्त्री
अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी रोक-उप मुख्यमंत्री देवड़ा,मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर के बंडा क्षेत्र में अवैध शराब सेवन से प्रभावित मरीजों से मिले। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। देवड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

अधिकांश मरीजों की स्थिति अब स्थिर

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रकरण में कठोर कार्रवाई करने की बात की है। देवड़ा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी शराब दुकानों की जांच, स्टॉक की नियमित निगरानी तथा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच करें और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें। उपमुख्यमंत्री देवड़ा को जानकारी दी गई कि अवैध शराब से प्रभावित एवं उपचाररत मरीजों का ध्यान रखा जाये। ईलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये। एक गंभीर मरीज को भोपाल एम्स भेजा गया है। अधिकांश मरीजों की स्थिति अब स्थिर है। 

जानकारी दी गई की थाना बंडा में भारतीय न्याय संहिता और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के विभिन्न प्रावधानों के तहत 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  

उप मुख्यमंत्री मरीज और उनके परिजनों से मिले 

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आईसीयू एवं क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती मरीजों मिले। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टरों से प्राप्त कर निर्देश दिये कि ईलाज की सभी व्यवस्था की जाये। मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहे तथा दवाओं, उपकरणों और अन्य चिकित्सा संसाधनों की कोई कमी न होने दी जाए। 

संबंधित सामग्री

सागर शराब कांड: मामले को लेकर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर शराब कांड: मामले को लेकर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मध्य प्रदेश सरकार ने सागर जहरीली शराब कांड में कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें अधिकारियों को निलंबित किया गया है और मरीजों की देखभाल की गई है।

संदिग्ध अवैध शराब की घटना पर जिला दंडाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

संदिग्ध अवैध शराब की घटना पर जिला दंडाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सागर जिले में संदिग्ध शराब से मौतों के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच में शराब की गुणवत्ता और वितरण पर सवाल उठाए गए हैं।

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

सागर जिले में नकली शराब पीने से कई मौतें हुईं। मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाते हुए अधिकारियों को निलंबित किया।

सागर शराबकांड में बड़ा खुलासा: ललितपुर से होती थी नकली शराब की सप्लाई

सागर शराबकांड में बड़ा खुलासा: ललितपुर से होती थी नकली शराब की सप्लाई

सागर में नकली शराब पीने से मौतें, ललितपुर से संबंधित शराब माफिया नेटवर्क का खुलासा। पुलिस ने जांच तेज की, छापेमारी जारी।

सागर में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

सागर में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई, अन्य 8 का अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026