बुंदेली समागम भोपाल में आयोजित

युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में तीन दिवसीय बुंदेली समागम का उद्घाटन किया, जिसमें बुंदेली कलाकारों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं।

By : सोनिया रायकवार
युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत युवाओं का देश है। हम युवाओं को साथ लेकर ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड अपने शौर्य के लिए जगज़ाहिर है। बुदंली बोली भी आजकल बहुत लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि उसमें एक माधुर्य है, अपनत्व की मिठास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदलेखण्ड के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस क्षेत्र की संस्कृति, साहित्य ओर लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी हम सभी कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को रविन्द्र भवन में तीन दिवसीय बुंदेली समागम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। यह बुंदेली समागम 6 अक्टूबर तक चलेगा। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'बिन्नू की बारात' नामक पूर्णत: बुंदेलखंडी बोली में निर्मित फीचर फिल्म के टीज़र और मोशन पोस्टर का विमोचन किया, साथ ही बुंदेलखंडी कलाकारों का सम्मान कर क्षेत्रीय समाजसेवियों को बुंदेली सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, अभिनेत्री चाहत पांडे, रोहित पंडित, कार्यक्रम के संयोजक सचिन चौधरी, विपुल तिवारी सहित बुंदेलखण्ड क्षेत्र के करीब 300 से अधिक अनेक जेन जी कंटेट क्रियेटर्स एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में आए कंटेट क्रियेटर्स के साथ आत्मीय संवाद कर बड़ी बेबाकी से उनके सवालों के जवाब दिये। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पौधा देकर स्वागत एवं ख्यात बुंदेलखंडी वाद्ययंत्र 'तमूरा' भेंटकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में बुंदेली कलाकारों द्वारा आकर्षक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुंदेली बोली के प्रेमी एवं सुधिजन उपस्थित थे।
 
संबंधित सामग्री

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर