नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में भी प्रदर्शन, हथियार लेकर पहुंचा युवक, हुई कार्रवाई

दिल्ली नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन

नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में भी प्रदर्शन, हथियार लेकर पहुंचा युवक, हुई कार्रवाई

दिल्ली में नीट पेपर लीक के बाद जयपुर में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में भी प्रदर्शन हथियार लेकर पहुंचा युवक हुई कार्रवाई

नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर में भी प्रदर्शन |

दिल्ली में नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज देश के अलग-अलग कोनों में पहुंच गई है। राजधानी जयपुर में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और युवा जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर जुटे। छात्रों के हाथ में खूब सारे बैनर दिखे और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगने के साथ-साथ पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज पत्रिका गेट पर प्रदर्शन का दूसरा दिन है और पहले दिन की तरह बच्चों में खूब जोश दिखाई दिया। 

हथियार लेकर पहुंचा युवक

जयपुर में हो रहे प्रदर्शन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। रात को प्रदर्शन के दौरान एक युवक कथित तौर पर हथियार लेकर पत्रिका गेट पहुंच गया, जिस पर बहुत हंगामा हुआ। वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उसकी वीडियो बना ली और उसे जमकर सुनाया। लोगों का आरोप था कि वह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन का माहौल खराब करने और विवाद पैदा करने के मकसद से आया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। 

पूरे देश में प्रदर्शन की गूंज

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से छात्रों और युवा संगठनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन का नेतृत्व अभिजीत दिपके की अगुवाई वाला संगठन CJP कर रहा है। 28 जून को सोनम वांगचुक इस आंदोलन के समर्थन में आए थे और उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल शुरू की थी। बता दें कि CJP ने 20 जुलाई को संसद मार्च की घोषणा की थी लेकिन उस दिन प्रदर्शनकारियों पर मार्च के दौरान लाठीचार्ज किया गया और टीयर गैस का भी उपयोग किया गया। इसके बाद यह प्रदर्शन और तेज हो गया और अब इस प्रोटेस्ट की गूंज जयपुर समेत कई राज्यों में गूंज रही है।

संबंधित सामग्री

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

राज्य

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, सरकार ने कुछ मांगें मानने की सहमति जताई।

 बैठक खत्म! झारखंड में छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी, सरकार ने 50% मांगे मानी

देश-विदेश

बैठक खत्म! झारखंड में छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी, सरकार ने 50% मांगे मानी

झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है, जिसमें JPSC-PT परीक्षा रद्द हुई पर JSSC-CGL परीक्षा बरकरार है।

'हर घर तिरंगा' अभियान, जयपुर में CM भजनलाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

राज्य

'हर घर तिरंगा' अभियान, जयपुर में CM भजनलाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

जयपुर में आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में कई वरिष्ठ नेता और नागरिक शामिल हुए, बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रदर्शन किया।

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

राज्य

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे पर काफिले के सामने प्रदर्शनकारियों की पहुँचने से सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हुई।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद।