हाथी का हमला देहरादून में

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी ने हमला किया। सूंड से महिला को पटक-पटक मार डाला। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े और महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात अंजली गुप्ता (37) ने दम तोड़ दिया। 

महिला ने तोड़ा दम

घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। हालात बिगड़ता देख डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और CM के मीडिया सलाहकार धीरेंद्र पंवार परिजनों से मिलने पहुंचे। घटना डोईवाला के थानों इलाके स्थित बड़ासी ग्रांट के धन्याड़ी गांव की है। वह शाम करीब 7:15 बजे अपने घर से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट के लिए आ रही थी। तभी जंगली हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। अंजली गुप्ता का एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धनियाड़ी में रेस्टोरेंट है।

विधायक बृजभूषण अस्पताल पहुंचे

जंगली हाथी के हमले में अंजली की कई पसलियां टूट गई थीं और वे लहूलुहान अवस्था में जमीन पर तड़प रही थीं। ग्रामीण उन्हें तुरंत देहरादून स्थित CMI अस्पताल ले गए, जहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और CM  के मीडिया सलाहकार धीरेंद्र पंवार देर रात अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, घटना के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा भड़क गया। वन विकास विभाग की टीम और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ग्रामीणों की चेतावनी

वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। वन विभाग के रेंजर एनएल डोभाल ने कहा, 'यह घटना जंगल से बिल्कुल सटे हुए इलाके में हुई। वन विभाग की टीम अस्पताल और मौके पर मौजूद है। पीड़ित परिवार को मुआवजा व सहायता प्रदान की जाएगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है।'

संबंधित सामग्री

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

CM धामी ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद

CM धामी ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके योगदान और विचारों को याद किया।

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

मध्यप्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की है।

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद: महिलाओं ने गीत के जरिए जताया पीएम मोदी के प्रति आभार

देहरादून में आयोजित मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की अपनी कहानियाँ साझा कीं।

धामी के जन्मदिन पर ‘युवा संकल्प दिवस’, बोले- युवाओं की आंखों में दिखता है विकसित उत्तराखंड

धामी के जन्मदिन पर ‘युवा संकल्प दिवस’, बोले- युवाओं की आंखों में दिखता है विकसित उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, युवाओं को उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर