cooperative society scam: गृह निर्माण सहकारी संस्था घोटाला: पूर्व अध्यक्ष संतोष ...

cooperative-society-scam

cooperative society scam: गृह निर्माण सहकारी संस्था घोटाला: पूर्व अध्यक्ष संतोष जैन पर EOW ने दर्ज की FIR

cooperative society scam गृह निर्माण सहकारी संस्था घोटाला पूर्व अध्यक्ष संतोष जैन पर eow ने दर्ज की fir

cooperative society scam: भोपाल की गौरव गृह निर्माण सहकारी संस्था में हुए गड़बड़ी मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष संतोष जैन, बिल्डर और क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज सिंह मीक, शिशिर खरे, नंदा खरे, शुभालय विला के प्रतिनिधि, बबलू सातनकर, सुनीता सातनकर और अनिता बिस्ट भट्ट सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर पद के दुरुपयोग, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

[caption id="attachment_110436" align="alignnone" width="300"]cooperative society scam cooperative society scam[/caption]

2400-1500 वर्गफीट से 1200 वर्गफीट

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2024 में संतोष जैन ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए संस्था की लगभग 5 एकड़ जमीन विकास के नाम पर मेसर्स शुभालय विला नामक बिल्डर को सौंप दी। यह अनुबंध अवैध रूप से किया गया, जिसमें अधिकांश भूमि बिल्डर को दे दी गई और मूल सदस्यों के लिए सिर्फ 44 प्लॉट छोड़े गए। पहले से निर्धारित भूखंडों का आकार भी घटाकर 2400-1500 वर्गफीट से 1200 वर्गफीट कर दिया गया।

फर्जी तरीके से समझौता कर लिया

ईओडब्ल्यू की जांच में यह भी सामने आया कि अनुबंध पत्र के पहले तीन पेज कूटरचित थे, जिन पर गवाहों के हस्ताक्षर तक नहीं थे। जैन ने साजिशपूर्वक आमसभा के प्रस्तावों में बदलाव कर खुद को बिल्डर से अनुबंध के लिए अधिकृत दिखाया और फर्जी तरीके से समझौता कर लिया।

धनराशि को संस्था के खातों में नहीं दिखाया गया

इतना ही नहीं, संस्था में नियमों की अनदेखी करते हुए 44 मूल सदस्यों को भूखंड नहीं दिए गए, बल्कि 49 नए सदस्य जोड़ दिए गए। इनमें कुछ सहकारिता निरीक्षक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति भी शामिल थे। इन नए सदस्यों को नियमों के विरुद्ध भूखंड आवंटित कर बेचे गए, और इससे प्राप्त धनराशि को संस्था के खातों में नहीं दिखाया गया।

आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है

इसके अलावा नगर निगम में बंधक रखे गए प्लॉट भी नियमों के विपरीत अन्य लोगों को बेच दिए गए। इस पूरे प्रकरण में संस्था के धन और भूखंडों का सुनियोजित दुरुपयोग कर सदस्यों के अधिकारों का हनन किया गया। ईओडब्ल्यू अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी: NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, भीड़ ने की मारपीट

राज्य

उत्तरकाशी: NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, भीड़ ने की मारपीट

उत्तरकाशी के एक स्कूल में NCC के दो अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

CM योगी ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में CM योगी ने 995 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर शामिल है।

इंदौर में मास्टर प्लान से पहले बड़ा खेल? 44 एकड़ जमीन की मंजूरी पर उठे सवाल!

राज्य

इंदौर में मास्टर प्लान से पहले बड़ा खेल? 44 एकड़ जमीन की मंजूरी पर उठे सवाल!

इंदौर में मास्टर प्लान-2047 लागू होने से पहले ही कॉलोनियों की मंजूरी पर विवाद उठा है। धारा-16 के तहत नई कॉलोनियों की मंजूरी पर रोक के बावजूद अनुमतियाँ दी गईं।

पकौड़े-समोसे छोड़िए, अब बारिश में बनाइए कच्चे केले की कुरकुरी भजिया

लाइफ स्टाइल

पकौड़े-समोसे छोड़िए, अब बारिश में बनाइए कच्चे केले की कुरकुरी भजिया

बारिश के मौसम में आलू और प्याज के पकौड़े की जगह ट्राई करें कच्चे केले की भजिया, जो कि क्रिस्पी और मसालेदार होती है।

NEET पेपर लीक विवाद पर आलिया भट्ट छात्रों के समर्थन में बोलीं- 'दिल टूट गया है'

मनोरंजन

NEET पेपर लीक विवाद पर आलिया भट्ट छात्रों के समर्थन में बोलीं- 'दिल टूट गया है'

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया।