Congress Vidhayak Fool Singh: कांग्रेस विधायक बोले - रेप करने से तीर्थफल मिलेगा, बयान पर हुआ बवाल!

congress-vidhayak-fool-singh-sharmnak-bayan

Congress Vidhayak Fool Singh: कांग्रेस विधायक बोले - रेप करने से तीर्थफल मिलेगा, बयान पर हुआ बवाल!

congress vidhayak fool singh कांग्रेस विधायक बोले - रेप करने से तीर्थफल मिलेगा बयान पर हुआ बवाल

Congress Vidhayak Fool Singh: मध्यप्रदेश के भांडेर शहर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं और बलात्कार को लेकर एक शर्मनाक बयान सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक फूल सिंह बरैया के 'पुण्य और सुंदरता' वाले दावे को लेकर राहुल गांधी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे से ठीक पहले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान से देश की सियासत गर्मा गई है। इस पर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन और केंद्रीय मंत्री ने तीखा प्रहार किया है।

आखिर फूल सिंह बरैया के बयान से क्यों छिड़ा विवाद?

विधायक फूल सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बलात्कार को लेकर एक दावा किया है, उन्होंने कहा कि -'इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्ट ओबीसी से होता है। रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी...कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, अति सुंदर लड़की को देखकर किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है। तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन सी अति सुंदर स्त्री है? मोस्ट ओबीसी में ऐसी स्त्रियां, सुंदरियां हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं? ' उन्होंने आगे कहा कि- "धर्मग्रंथों में लिखा है कि (बरैया कुछ जातिसूचक नामों का उल्लेख करते हैं) इन जातियों के साथ सहवास करने से यह तीर्थ का फल मिलेगा। वो तीर्थ करने नहीं जा सकता तो ये विकल्प दिया गया है कि इन वर्गों की औरतों को घर बैठे पकड़कर सहवास कर दो तो वह फल मिल जाएगा। क्या कोई तैयार हो जाएगा इसके लिए? तो फिर अंधेरे, उजाले में पकड़ने की कोशिश करेगा। एक व्यक्ति एक महिला का कभी रेप नहीं कर सकता। यदि वह सहमत नहीं है तो नहीं करेगा? चार महीने, दस महीने और एक साल की बच्चियों के साथ रेप क्यों होते हैं? उसके ऑर्गेन्स रेप के लिए तैयार हैं क्या? नहीं... उसे दिखाई देता है इस जाति की महिला के साथ, लड़की के साथ रेप करूंगा तो मुझे वो फल मिलेगा।"

सीएम मोहन यादव का विधायक पर फूटा गुस्सा

मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, CM मोहन यादव ने इस बयान के बाद फूल सिंह बरैया पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि- "समाज में विद्वेष फैलाने वाले बयान देकर फूल सिंह बरैया ने अक्षम्य अपराध किया है. अगर राहुल गांधी के मन में समाज के अन्य वर्गों के लिए सम्मान है, तो वे तुरंत अपने विधायक को सस्पेंड करें और पार्टी से बाहर निकालें।"

शिवराज सिंह का बरैया पर तीखा प्रहार

मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शिवराज सिंह ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि- "बेटियां मेरे लिए देवियां हैं, हम उन्हें जातियों और समाज में बांट कर नहीं देख सकते। हमारे यहां परंपरा से मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का रूप बेटियों को माना गया है।" आगे कहा कि- 'किसी भी नेता को बेटियों पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।'    

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।