CM Yogi Road Development Plan: सीएम योगी का निर्देश,जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता पर बनेगी सड़क योजना

cm-yogi-road-project-priority-by-public-representatives

CM Yogi Road Development Plan: सीएम योगी का निर्देश,जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता पर बनेगी सड़क योजना

cm yogi road development plan सीएम योगी का निर्देशजनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता पर बनेगी सड़क योजना

हर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जरूरत पर सीधी समीक्षा

CM Yogi Road Development Plan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और बस्ती मंडलों के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों की भावी सड़क जरूरतों का डिजिटल प्रेजेंटेशन देखा गया और जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क प्रस्तावों को जनप्रतिनिधियों की सहमति के अनुसार प्राथमिकता दी जाए और सबसे पहले उन परियोजनाओं का इस्टीमेट बनाकर काम शुरू किया जाए जो अधिक जनसंख्या को लाभान्वित करती हों।

 सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता अनिवार्य

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करें ताकि कार्य तेजी से और सटीक रूप से पूरे हों। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नगरीय क्षेत्र की सड़कों को सीएम ग्रिड योजना के तहत शामिल कर सुदृढ़ रूप से विकसित किया जाए। read more: भोपाल नगर निगम का बड़ा फैसला… गद्दार घोषित नवाब हमीदुल्लाह के नाम पर संस्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पास

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष योजना की घोषणा

बैठक के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की समस्या उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे विशेष कार्ययोजना तैयार करें और ज़रूरत पड़ी तो आपदा राहत निधि का उपयोग करते हुए इन क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता पर ठीक किया जाए। उन्होंने पर्यटन स्थलों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य करने का भी आदेश दिया।

विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम

CM Yogi Road Development Plan: मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्हें चाहिए कि वे जनता के बीच जाकर विकास कार्यों की जानकारी साझा करें, नई जन अपेक्षाओं को समझें और प्रस्ताव शासन को भेजें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं जनता की सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं का हिस्सा हैं, और इन्हें धरातल पर साकार करने में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। read more: छत्तीसगढ़ में हरेली उत्सव की धूम,मुख्यमंत्री निवास में परंपरा और प्रगति का भव्य संगम  

संबंधित सामग्री

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।