बिजली सप्लाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बिजली सप्लाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, CM योगी बोले - बिजली देना प्राथमिकता 

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath reviewed the power supply system, emphasizing no tolerance for negligence and demanding timely, transparent service.

 बिजली सप्लाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, CM योगी बोले - बिजली देना प्राथमिकता 

बिजली सप्लाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन और सभी डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। 

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

UP में बिजली संकट पर CM योगी ने कहा है कि बिजली सप्लाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी स्तर पर कोई चूूक हुई तो एक्शन होगा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री और राज्य मंत्री को फील्ड में उतरकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। CM योगी ने साफ कहा कि गांव से लेकर शहर तक निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सही बिल देना बेहद जरूरी 

CM योगी ने अफसरों से कहा- अगर बिजली सप्लाई बाधित होती है तो आम लोगों को वक्त  पर और सही जानकारी दी जाए। सिर्फ शिकायत दर्ज करना काफी नहीं है, उपभोक्ताओं को यह भी बताया जाए कि दिक्कत कब तक ठीक होगी। इससे लोगों का भरोसा बढ़ेगा। उपभोक्ताओं को वक्त पर और सही बिल देना बेहद जरूरी है। बिलिंग और वसूली व्यवस्था को और बेहतर किया जाना चाहिए।

त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय

CM योगी ने कहा- ट्रांसफॉर्मर खराब होने, फीडर बाधित होने और शिकायत निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। आंधी-तूफान और भीषण गर्मी जैसी परिस्थितियों के बावजूद फील्ड स्तर पर त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय रहे। जहां अंडरग्राउंड केबल हैं, वहां खुदाई से पहले अधिकारी से इजाजत ली जाए, ताकि बिजली सप्लाई पर असर न पड़े। 

बिजली देना प्राथमिकता 

सीएम योगी ने कहा- गर्मी के मौसम में प्रदेशवासियों को पर्याप्त बिजली देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है, जिसे सभी डिस्कॉम मिलकर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लंबी अवधि की ऊर्जा योजना पर जोर दिया। साथ ही उपभोक्ता सेवाओं को ज्यादा तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने की बात कही गई।

संबंधित सामग्री

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026