युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

CM योगी का युवा विकास दृष्टिकोण

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के कौशल विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।

युवा कौशल दिवस-2026 cm योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

युवा कौशल दिवस-2026 |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर कौशल विकास मिशन एवं ITI से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता से आत्मनिर्भर बने युवाओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। 

क्या बोले CM योगी? 

कार्यक्रम के दौरान CM योगी ने कहा कि किसी प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब युवाओं को समान अवसर और कौशल विकास का मजबूत आधार मिले। उत्तर प्रदेश आज अपनी विशाल युवा आबादी को 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' में बदलते हुए कौशल विकास के जरिए अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने 2017 से पहले की प्रदेश सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस वक्त युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और पहचान का संकट था, जबकि आज प्रदेश निवेश, रोजगार और कौशल विकास का केंद्र बन चुका है। CM ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति वाला राज्य है। 

कानून-व्यवस्था बेहतर, निवेश का माहौल

CM ने कहा सरकार इस युवा शक्ति को कौशल विकास से जोड़कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम आज दिखाई दे रहे हैं। CM ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार युवाओं को रोजगार न दे सके, कारीगरों को पलायन के लिए मजबूर कर दे और किसानों की उपेक्षा करे, वह जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकती। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर होने के बाद निवेश का माहौल बना और बड़े निवेशकों का विश्वास बढ़ा। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सक्रिय MSME क्षेत्र आधार का काम करते हैं। पहले असुरक्षा के कारण निवेश नहीं आता था और छोटे उद्योग भी प्रभावित थे, जबकि आज उत्तर प्रदेश निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है। 

युवाओं के लिए सरकार का काम

CM ने कहा कि आज बनारसी साड़ी वैश्विक पहचान बना रही है जबकि पहले बनारस की पहचान अलग कारणों से होती थी। इसी तरह आजमगढ़ की छवि भी बदली है और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा का नया वातावरण स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य युवाओं को कौशल, रोजगार और सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराकर उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करना है।

संबंधित सामग्री

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राज्य

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

CM योगी की हुंकार: राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा, तिरंगा यात्रा में दिया कड़ा संदेश

राज्य

CM योगी की हुंकार: राष्ट्र प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा, तिरंगा यात्रा में दिया कड़ा संदेश

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की राष्ट्रभक्ति की सराहना की।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.