CM YOGI: सीएम योगी का काशी दौरा: बुद्ध पूर्णिमा पर होंगे शामिल, विकास कार्यों और...

cm-yogi-2

CM YOGI: सीएम योगी का काशी दौरा: बुद्ध पूर्णिमा पर होंगे शामिल, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की लेंगे समीक्षा

cm yogi सीएम योगी का काशी दौरा बुद्ध पूर्णिमा पर होंगे शामिल विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की लेंगे समीक्षा

CM YOGI:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी (वाराणसी) पहुंच रहे हैं। वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वह जिले में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

[caption id="attachment_81236" align="alignnone" width="300"]CM YOGI  CM YOGI[/caption]

CM YOGI: अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री का आगमन सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रस्तावित है। सबसे पहले वे सारनाथ में बुद्ध पूर्णिमा समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति और जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे

CM YOGI:  सीएम योगी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे। सोमवार रात वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही बाबा विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने का कार्य

CM YOGI:  रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। सीएम के संभावित स्थलों पर साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कार्यदायी एजेंसियां निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने में जुटी हैं, ताकि मुख्यमंत्री के निरीक्षण में कोई कमी न रह जाए।सीएम योगी का यह दौरा प्रशासनिक समीक्षा के साथ-साथ धार्मिक और विकासात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

सनातन

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख पर्व है, जिसे 28 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक मनाया जाएगा। इस दिन गुरुओं को सम्मान और आदर प्रदान किया जाता है।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को 3300 करोड़ की धनराशि अंतरित की, और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।