नेस्ट फेस्ट 2026 में CM धामी

पूर्वोत्तर के युवाओं से बोले CM धामी- ‘उत्तराखंड आपका अपना घर’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प हो रहा साकार

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने NeST Fest-2026 कार्यक्रम में शिरकत की, पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और एकता की प्रशंसा की।

By : सोनिया रायकवार
पूर्वोत्तर के युवाओं से बोले CM धामी- ‘उत्तराखंड आपका अपना घर’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प हो रहा साकार

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में My Home India की ओर से आयोजित “NeST Fest-2026” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं और युवाओं का देवभूमि उत्तराखंड की ओर से स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशभर के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

‘NeST Fest पूर्वोत्तर की संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा केवल विद्यार्थी नहीं हैं, बल्कि देश की युवा शक्ति के प्रतिनिधि हैं। उनमें बड़े से बड़े सपनों को साकार करने का साहस और सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि NeST Fest केवल एक सामान्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक है। धामी ने कहा कि पूर्वोत्तर और उत्तराखंड के रहन-सहन, पहाड़ी परिवेश और भौगोलिक परिस्थितियों में कई समानताएं हैं। ऐसे आयोजनों से दोनों क्षेत्रों के बीच आत्मीय संबंध और मजबूत होते हैं।

‘पूर्वोत्तर भावनात्मक एकता का सेतु’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत देश के अन्य हिस्सों के बीच भावनात्मक एकता का सेतु बन रहा है। My Home India द्वारा पूर्वोत्तर के युवाओं को देश के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने का प्रयास राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है।उन्होंने कहा कि यही भावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है। धामी ने पूर्वोत्तर को भारतीय संस्कृति के चमकते हुए मुकुट की संज्ञा देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के बिना भारत की विविधता और सुंदरता अधूरी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के सामरिक महत्व का भी उल्लेख किया और कहा कि यह क्षेत्र देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मैरी कॉम से भूपेन हजारिका तक का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर ने देश को कई महान प्रतिभाएं दी हैं। उन्होंने मैरी कॉम, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बाइचुंग भूटिया और भारत रत्न स्वर्गीय भूपेन हजारिका जैसी विभूतियों का उल्लेख किया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश का नाम रोशन किया।

‘एक्ट ईस्ट और फास्ट ईस्ट की दिशा में बढ़ रहा पूर्वोत्तर’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को दिल के करीब रखा है और इसे देश के विकास का महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन माना है। उन्होंने कहा कि दशकों पुरानी ‘लुक ईस्ट’ नीति को आगे बढ़ाते हुए ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘फास्ट ईस्ट’ की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2014 के बाद पूर्वोत्तर में सड़क, पुल, सुरंग, जलमार्ग, गैस ग्रिड, मोबाइल कनेक्टिविटी और ऑप्टिकल फाइबर सहित कई क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे पूर्वोत्तर में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर खुले हैं।

शिक्षा, कौशल और खेल में नए अवसर

धामी ने कहा कि शिक्षा, कौशल और खेल के क्षेत्र में पूर्वोत्तर में महत्वपूर्ण काम हुआ है। नए विद्यालय, मेडिकल कॉलेज और उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े संस्थान विकसित किए गए हैं। इससे युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें देशभर के 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल उत्तराखंड से पूर्वोत्तर भेजी गई है और विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल युवाओं और खिलाड़ियों के लिए नए अवसर लेकर आएंगे।

‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में शिक्षा प्राप्त करने आए पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में रह रहे पूर्वोत्तर के युवाओं की सुरक्षा, सम्मान और प्रगति राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से खूब पढ़ने, खूब खेलने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा पूरी करते हुए 'विकसित भारत बाई 2047' का संकल्प दोहराया।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर