CM MOHAN YADAV: सीएम डॉ. मोहन यादव का आज ग्वालियर और भिंड दौरा, सुरक्षा व्यवस्था...

cm-mohan-yadav-2

CM MOHAN YADAV: सीएम डॉ. मोहन यादव का आज ग्वालियर और भिंड दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ट्रैफिक डायवर्ट

cm mohan yadav सीएम डॉ मोहन यादव का आज ग्वालियर और भिंड दौरा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ट्रैफिक डायवर्ट

CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 23 मई को ग्वालियर और भिंड जिले के दौरे पर है। वे दोपहर 2:40 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा लहार के लिए रवाना होंगे। लहार में वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का है, जहां हाल ही में भाजपा के अंबरीश शर्मा ने जीत दर्ज की है। [caption id="attachment_83325" align="alignnone" width="300"]CM MOHAN YADAV  CM MOHAN YADAV[/caption]

CM MOHAN YADAV: 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे

लहार से लौटकर मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे ग्वालियर आएंगे, जहां वे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी की शादी समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट में होगा। मुख्यमंत्री करीब 1.30 घंटे समारोह में रुकेंगे और फिर शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई

मुख्यमंत्री की यात्रा के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शाम 6 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

CM MOHAN YADAV: कई अन्य वीआईपी भी ग्वालियर पहुंच सकते

सीएम के इस दौरे के दौरान कई अन्य वीआईपी भी ग्वालियर पहुंच सकते हैं, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लहार क्षेत्र में दूसरा दौरा है और भाजपा नेतृत्व के लिए यह क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगठनात्मक मजबूती का संदेश

इस दौरे के जरिए मुख्यमंत्री स्थानीय जनता से संवाद करेंगे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देने की भी संभावना है। READ MORE: गैंगरेप मामला… NCW रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, साजिश के पीछे फंडिंग और धर्मांतरण का शक

संबंधित सामग्री

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।