मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हलाली डेम में 5 लुप्तप्राय गिद्धों को किया मुक्त

cm-dr-mohan-yadav-halali-dam

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हलाली डेम में 5 लुप्तप्राय गिद्धों को किया मुक्त

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हलाली डेम में 5 लुप्तप्राय गिद्धों को किया मुक्त

CM Dr. Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हलाली डेम क्षेत्र में लुप्तप्राय प्रजाति के 5 गिद्धों को उनके प्राकृतिक आवास में मुक्त किया। इनमें चार भारतीय गिद्ध एवं एक सिनेरियस गिद्ध शामिल हैं, जो पारिस्थितिकी संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जटाशंकर (जटायु) का गहरा संबंध रामायण काल से बताया है। उन्होंने रामायण की सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए ऐसे पवित्र स्थलों के संरक्षण और महत्व पर जोर दिया है।

[caption id="attachment_137012" align="alignnone" width="1183"]मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव[/caption]

राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है-मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश जहां बाघ और तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या वाला राज्य है, वहीं गिद्ध संरक्षण में भी देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक संख्या में गिद्ध पाए जाते हैं, जिनमें प्रवासी प्रजातियां भी शामिल हैं।

CM Dr. Mohan Yadav: “गिद्ध परिदृश्य” को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

बताया गया कि इन पांचों गिद्धों को भोपाल स्थित गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र में अनुकूलन और अवलोकन अवधि के बाद मुक्त किया गया। इन्हें उच्च परिशुद्धता वाले जीपीएस-जीएसएम उपग्रह ट्रांसमीटर से टैग किया गया है। जानकारी के अनुसार सिनेरियस गिद्ध मध्य एशियाई फ्लाई-वे के तहत 30 से अधिक देशों तक लंबी दूरी का प्रवास करते हैं। यह पहल मध्य भारत के विकसित होते “गिद्ध परिदृश्य” को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

CM Dr. Mohan Yadav: वन विभाग ने WWF-India और Bombay Natural History Society के सहयोग से उपग्रह टेलीमेट्री कार्यक्रम शुरू किया है। इससे गिद्धों की गतिविधियों, आवागमन, भोजन क्षेत्रों और जोखिम वाले इलाकों की सटीक पहचान की जा सकेगी। रामायण में जटायु और सम्पाती की कथा गिद्धों के साहस और त्याग का प्रतीक मानी जाती है।

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।