CM Dhami releases book on student welfare: सीएम धामी ने छात्रों के कल्याण पर कें...

cm-dhami-launches-book-on-student-welfare

CM Dhami releases book on student welfare: सीएम धामी ने छात्रों के कल्याण पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन

cm dhami releases book on student welfare सीएम धामी ने छात्रों के कल्याण पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन

पुस्तक विमोचन का आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर

CM Dhami releases book on student welfare: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्स: अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह उच्च शिक्षा में छात्रों के मनोविज्ञान और कल्याण के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करेगी। उन्होंने पुस्तक का हिंदी संस्करण तैयार करने की भी अपेक्षा जताई।

छात्रों के मनोविज्ञान पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को न केवल ज्ञान के केंद्र बल्कि छात्रों के कल्याण के केंद्र के रूप में भी विकसित करना होगा। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने सबसे पहले नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है।

read more: महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी ‘लाड़ली बहना योजना’- प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव

कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस

CM Dhami releases book on student welfare:

सीएम ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी बल दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के जीवन की चुनौतियों का समाधान करने के लिए कारगर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दिशा में पुस्तक का प्रकाशन महत्वपूर्ण पहल है।

पुस्तक में उच्च शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश

CM Dhami releases book on student welfare: इस पुस्तक का संपादन प्रो. कमल किशोर पांडे, प्रो. लता पांडे और डॉ. रामानंद ने संयुक्त रूप से किया है। इसमें उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं और हितधारकों की भूमिकाओं को विस्तार से रेखांकित किया गया है। पुस्तक में मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक जुड़ाव और शैक्षिक सहायता जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है।

read more: जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता- यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ

 

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

राज्य

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से छात्रों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। यह उनकी एकजुटता और लंबे आंदोलन की जीत मानी गई।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।