Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh: महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी ‘लाड़ली बहना यो...

ladli-behna-yojana-mp-women-empowerment

Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh: महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी ‘लाड़ली बहना योजना’- प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव

ladli behna yojana madhya pradesh महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी ‘लाड़ली बहना योजना’- प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh: सतना जिले के सिंहपुर में आयोजित मातृशक्ति उत्सव के अंतर्गत महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बहनें हमारा मान और अभिमान हैं। सरकार महिलाओं की आर्थिक प्रगति और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि “लाड़ली बहना योजना” महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। सावन माह में बहनों के खाते में 1250 रुपए के साथ अतिरिक्त 250 रुपए भेजे जाएंगे।

2028 तक 3000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी राशि

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना की राशि चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी और वर्ष 2028 तक यह राशि 3000 रुपए प्रतिमाह होगी। दीपावली के बाद भाईदूज तक इसे 1500 रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा। महिला कल्याण के लिए 1500 करोड़ रुपए प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही बहनों को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

read more: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू नक्सलवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा

किसानों और विकास कार्यों पर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के लिए सोलर पंप पर अनुदान, बरगी नहर परियोजना और हर खेत तक पानी पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि रीवा-सतना क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सिंचाई क्षेत्र को 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में 93 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 232 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों से भावनात्मक जुड़ाव

Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री को महिला स्व-सहायता समूहों ने राखी बांधी और 20 फीट लंबी राखी भेंट की। उन्होंने महिलाओं के बनाए उत्पादों का अवलोकन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 11 नवांकुर बहनों को पौधे भेंट किए। रक्षाबंधन के दिन ये बहनें पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लेंगी।

read more: ‘CM आईटी फेलोशिप’ की शुरुआत युवाओं को मिलेगी कोचिंग और फ्री एमटेक की सुविधा

 

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

राज्य

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से छात्रों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। यह उनकी एकजुटता और लंबे आंदोलन की जीत मानी गई।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।