ChhattisgarhNews: एक मां ने दो अस्पतालों में दिया तीन बच्चों को जन्म

chhattisgarh-woman-gives-birth-triplets-in-two-hospitals

ChhattisgarhNews: एक मां ने दो अस्पतालों में दिया तीन बच्चों को जन्म

chhattisgarhnews एक मां ने दो अस्पतालों में दिया तीन बच्चों को जन्म

chhattisgarh woman gives birth triplets in two hospitals: डॉक्टर्स बोले, ऐसा केस कभी नहीं देखा

chhattisgarh woman gives birth triplets in two hospitals: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक छोटे से गांव देवीगंज की रहने वाली सूरजमणी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। सूरजमणी ने दो अलग-अलग अस्पतालों में एक ही प्रसव में तीन बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला मेडिकल साइंस में बेहद रेयर केस है।

दो अस्पताल, तीन बच्चे और 80 किलोमीटर का फासला!

हुआ यूं कि सूरजमणी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार वाले उसे बलरामपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जैसे-तैसे डिलीवरी करवाई और सूरजमणी ने एक नन्हें शिशु को जन्म दिया।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई…

डॉक्टरों को तुरंत अहसास हुआ कि मामला कुछ ज्यादा ही जटिल है। सूरजमणी के पेट में अब भी बच्चे हैं। हालत गंभीर होने लगी। डॉक्टरों ने समय गंवाए बिना सूरजमणी को अंबिकापुर रेफर कर दिया।

80 किलोमीटर का सफर, एम्बुलेंस के सायरन की आवाज और परिवार की धड़कनों की रफ्तार, सब कुछ तेज हो चुका था।

“जिंदगी की जंग” – अंबिकापुर में डॉक्टरों का कमाल

अंबिकापुर के संजीवनी अस्पताल में डॉक्टर्स पहले से तैयार खड़े थे। यहां डॉ. भावना गार्डिया की टीम ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही देर बाद सूरजमणी ने दो और बच्चों को जन्म दिया।

डॉ. भावना गार्डिया कहती हैं –“ऐसा केस मैंने अपने करियर में कभी नहीं देखा। एक बच्चा एक अस्पताल में और बाकी दो बच्चे दूसरे अस्पताल में पैदा हुए। यह मेडिकल साइंस के लिए भी चमत्कार से कम नहीं।”

तीनों बच्चे और मां स्वस्थ

खुशखबरी ये है कि तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। सूरजमणी भी अब ठीक हैं और परिवार वापस घर लौट गया है। तीनों बच्चों के जन्म की खुशी में पूरे गांव देवीगंज में जश्न का माहौल है।

पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कहा –“यह सिर्फ डॉक्टर्स का कमाल नहीं, बल्कि पूरी हेल्थ टीम की सूझबूझ और मेहनत का नतीजा है। ऐसे केस में जरा सी देर जानलेवा हो सकती थी।”

गांव में बना मिसाल

गांव के लोग सूरजमणी और उसके बच्चों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। कोई कह रहा है – माता रानी की कृपा है,” तो कोई इसे मेडिकल साइंस का चमत्कार बता रहा है। सूरजमणी के परिवार ने कहा –“हमने तो कभी सोचा ही नहीं था कि ऐसा होगा। तीन-तीन बच्चों की खुशी और वो भी दो अलग-अलग अस्पताल में – यह तो किस्सा बन गया है।” छत्तीसगढ़ की धरती पर ऐसा चमत्कार शायद ही पहले सुना गया हो। सूरजमणी और उसके तीनों बच्चे अब नए जीवन की कहानी लिख रहे हैं, और गांव वालों के लिए वो बन गई हैं हीरोइन! Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।