CG NEWS : धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग पर सड़कों पर उतरे किसान

chhattisgarh-villagers-protest-rice-procurement-centers-highway-blockade

CG NEWS : धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग पर सड़कों पर उतरे किसान

cg news  धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग पर सड़कों पर उतरे किसान

rice procurement center protest Chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे 130-सी पर चक्काजाम कर दिया।धान खरीदी केंद्र की जल्द से जल्द शुरुआत हो। किसानों का कहना है कि पिछले कई सालों से केंद्र खोलने की गुहार के बाद भी जिम्मेदारों ने अनदेखी की जिस कारण मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।​

ग्रामीणों का प्रदर्शन

धवलपुर के समीप सिकासेर जीरो चैन के पास किसान इकठ्ठा होकर जाम शुरू कर दिया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी रोड पर बैठ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के आश्वासन के बावजूद धान खरीदी केंद्र अभी तक नहीं खुला है, जिससे फसल बेचने में दिक्कत हो रही है।

आवाजाही रही ठप

जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मैनपुर एसडीएम और स्थानीय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। आस-पास के कस्बों में दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, मरीज और स्कूली बच्चें जाम में फंस गए। कई घंटे बाद अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने हाईवे से जाम हटाने की सहमति दी। READ MORE :छत्तीसगढ़ में दिख रहा चक्रवात मोन्था का असर,बस्तर में तेज हवाएं

ग्रामीणों की मांगें

धान खरीदी केंद्र का तत्काल संचालन धान की तौल और भुगतान में पारदर्शिता ग्रामीण क्षेत्रों में फसल के लदान,परिवहन की सुविधा ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र में देरी के कारण फसल स्टोर करना मुश्किल हो रहा है और नुकसान बढ़ता जा रहा है।

आगे की रणनीति

प्रशासन ने मांगों को तत्काल पूरा करने का वादा किया है, लेकिन किसान यह भी कह रहे हैं कि यदि समस्या बनी रही तो वह दोबारा बड़ा आंदोलन करेंगे। उनका स्पष्ट संदेश है कि समर्थन मूल्य और सरकारी नीति का लाभ तभी मिलेगा जब खरीदी केंद्र समय पर खुलेगा। धान खरीदी केंद्र समय पर नहीं खुलने के कारण किसानों की आजीविका और स्थानीय व्यापार पर गंभीर असर पड़ता है।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।