न विवाद, न हंगामा… एक दूल्हा, दो दुल्हन; कोंडागांव की अनोखी शादी

chhattisgarh-unique-marriage-one-groom-two-brides

न विवाद, न हंगामा… एक दूल्हा, दो दुल्हन; कोंडागांव की अनोखी शादी

न विवाद न हंगामा… एक दूल्हा दो दुल्हन कोंडागांव की अनोखी शादी

Chhattisgarh Unique Marriage: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हुई एक अनोखी शादी ने सामाजिक और कानूनी बहस को जन्म दे दिया है। यहां एक युवक ने एक ही मंडप में दो युवतियों के साथ सात फेरे लेकर विवाह किया। खास बात यह रही कि इस शादी में न कोई विवाद हुआ और न ही किसी पक्ष ने आपत्ति जताई।

[caption id="attachment_143832" align="alignnone" width="300"]एक दूल्हा दो दुल्हन एक दूल्हा दो दुल्हन[/caption]

Chhattisgarh Unique Marriage: एक मंडप में दो शादियां

फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में आयोजित इस विवाह में दूल्हा हितेश यादव ने शंकरपुर और बनियागांव की दो युवतियों से शादी की। समारोह पूरी परंपरा और रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। दोनों दुल्हनों के परिवार और स्थानीय समाज की सहमति से यह रिश्ता तय किया गया था.शादी के कार्ड में भी दोनों दुल्हनों के नाम छापे गए, जो इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। विवाह के दौरान दूल्हे ने दोनों दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए, जबकि कुछ रस्में अलग-अलग भी निभाई गईं।

खुशी का माहौल, सोशल मीडिया पर चर्चा

शादी के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा। दूल्हा-दुल्हन और बारातियों ने डीजे पर नाचकर इस अनोखे आयोजन का उत्सव मनाया। सोशल मीडिया पर भी यह शादी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सवाल- क्या होगी कानूनी कार्रवाई?

हालांकि यह विवाह सामाजिक सहमति से हुआ, लेकिन भारतीय कानून के तहत एक समय में एक से अधिक विवाह करना वैध नहीं है। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना अवैध माना जाता है और यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आ सकता है.कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इस मामले में शिकायत दर्ज होती है, तो प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, अब तक किसी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत सामने नहीं आई है।

Read More:- छत्तीसगढ़ बनेगा ‘नकल मुक्त’: परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सख्त कानून लागू

संबंधित सामग्री

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी घमासान, CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार- आपको किस बात का डर है?

राज्य

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी घमासान, CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार- आपको किस बात का डर है?

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला परिषद चुनाव के लिये विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। सीएम सुक्खू और जयराम ठाकुर ने एक दूसरे पर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ में नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

राज्य

छत्तीसगढ़ में नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

छत्तीसगढ़ में नक्सली महिलाओं ने पारंपरिक हथकरघा वस्त्र पहनकर रैंप वॉक किया, जिससे उनके पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए।

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

राज्य

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद का खत्म होने से बस्तर के 92 गांवों में ध्वजारोहण किया जाएगा।

कोई औलाद नहीं थी तो दंपती ने किया सुसाइड , 10 साल पहले शादी हुई थी

राज्य

कोई औलाद नहीं थी तो दंपती ने किया सुसाइड , 10 साल पहले शादी हुई थी

फाजिल्का के जलालाबाद में दंपती की संदिग्ध मौत की जांच जारी है। मृतक पिप्पल सिंह और लखविंदर कौर के शव उनके घर में पाए गए।