छत्तीसगढ़ बनेगा ‘नकल मुक्त’: परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सख्त कानून लागू

chhattisgarh-anti-cheating-exam-law-2026

छत्तीसगढ़ बनेगा ‘नकल मुक्त’: परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सख्त कानून लागू

छत्तीसगढ़ बनेगा ‘नकल मुक्त’ परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सख्त कानून लागू

छत्तीसगढ़ में भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने ‘छत्तीसगढ़ लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक, 2026’ पारित कर दिया है। इस कानून के लागू होने के बाद राज्य में नकल और पेपर लीक जैसे मामलों पर कड़ी रोक लगाने की व्यवस्था की गई है।

सीएम ने कहा- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में परीक्षा प्रणाली का निष्पक्ष और पारदर्शी होना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पेपर लीक और नकल पर कड़ा प्रावधान

नए कानून के तहत प्रश्नपत्र लीक, फर्जी अभ्यर्थी बैठाना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल करना दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। दोषी पाए जाने पर 3 से 10 वर्ष तक की सजा और 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। संगठित अपराध के मामलों में 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकेगी।

अभ्यर्थियों पर भी सख्ती

यदि कोई अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा जाता है, तो उसका परिणाम तत्काल रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उसे 1 से 3 वर्ष तक किसी भी परीक्षा में शामिल होने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

सभी परीक्षाओं पर लागू होगा कानून

यह कानून राज्य लोक सेवा आयोग, व्यापमं और विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आयोजित सभी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं पर लागू होगा। इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ने की उम्मीद है. सरकार का मानना है कि सख्त प्रावधानों से नकल माफिया पर लगाम लगेगी और मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सकेगा। यह कानून राज्य में भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

खेल

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

वेस्टइंडीज विमेंस टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला गया।

मानसून की रफ्तार थमी, 19 राज्यों में बारिश की कमी: 7 राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार थमी, 19 राज्यों में बारिश की कमी: 7 राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान

मानसून ने 19 राज्यों में धीमी प्रगति की है, जिससे महाराष्ट्र और गुजरात में विशेष रूप से बारिश में भारी कमी देखी गई है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून का पालन सर्वोपरि है, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन को रद्द कर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग की समीक्षा करते हुए नई वन संरक्षण योजनाओं और टास्क फोर्स की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर, सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन हुआ निरस्त। अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं।