छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

सुशासन तिहार 2026

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें जन समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण होगा।

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026 जनता की समस्याओं का समाधान

समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए साय सरकार |

रायपुर सुशासन तिहार 2026 से जन-जन तक पहुंचने जा रही है छत्तीसगढ़ की साय सरकार। यह तिहार विश्वास और विकास का महाअभियान बन कर सामने आ रहा है। सुशासन तिहार 2026, छत्तीसगढ़ की धरती पर शासन व्यवस्था को जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसी सोच के साथ “सुशासन तिहार” की अवधारणा को आगे बढ़ाया है।

1 मई से 10 जून 2026 तक चलने वाले इस महाअभियान से राज्य के हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। 

“सरकार आपके द्वार” पर आधारित होगा सुशासन तिहार

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है जनता, और जब प्रशासन जनता के नजदीक पहुंचता है तब सच्चे अर्थों में स्थापित होता है सुशासन। 

इस तिहार के मूल मे हैं कि प्रशासन अब कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि वो गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगा। सुशासन तिहार मे ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों का समूह बनाकर और शहरी क्षेत्रों में वार्डों के क्लस्टर बनाकर शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

शिकायतों को निराकरण तक पहुंचाएगा समाधान शिविर

सुशासन तिहार का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष होगा, जन समस्या निवारण शिविर। इन शिविरों में प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।

समाधान शिविर मे भूमि संबंधी विवाद (नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन), मनरेगा मजदूरी भुगतान, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं, हैंडपंप सुधार, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 

पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्पष्ट निर्देश है कि हर आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए। सुशासन तिहार 2026, प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने और जनता का सरकार पर भरोसा मजबूत करने वाली एक शानदार पहल है।

अब लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचेंगे साथ ही उन्हें यह भरोसा भी रहेगा कि उनकी समस्या दर्ज हो चुकी है जिसका समाधान निश्चित समय सीमा में हो ही जाएगा।

सक्रिय भागीदारी से सफल होगा सुशासन तिहार 2026

सुशासन तिहार एक ऐसा प्रशासनिक कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमे जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी एक मिसाल बनेगई। इस अभियान में राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव समय-समय पर शिविरों में अपनी सक्रिय उपस्थिति देंगे। 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, डिजिटल सिस्टम और औद्योगिक विकास को मिली मंजूरी

राज्य

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, डिजिटल सिस्टम और औद्योगिक विकास को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने AI मिशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्रामीण विकास योजनाओं को मंजूरी दी।

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

राज्य

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती युवतियों पर एसएसपी से एफिडेविट मांगा।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।