Chhattisgarh Couple Suicide: परिवार शादी के लिए था राजी फिर भी Gen-Z कपल ने किया सुसाइड!

chhattisgarh-couple-suicide-news

Chhattisgarh Couple Suicide: परिवार शादी के लिए था राजी फिर भी Gen-Z कपल ने किया सुसाइड!

chhattisgarh couple suicide परिवार शादी के लिए था राजी फिर भी gen-z कपल ने किया सुसाइड

Chhattisgarh Couple Suicide: छत्तीसगढ़ से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। इस प्यार के महिने में दो प्यार करने वालों ने अपनी जान दे दी। यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है, दोनों लोग साथ में लिव-इन में रह रहे थे। शादी में देरी होने की वजह से दोनों ने सुसाइड कर लिया। लड़की की उम्र 20 वर्ष और लड़के की उम्र 18 बताई जा रही है। परिजनों ने दोनों की शादी के लिए हां कर दिया था, लेकिन उनका कहना था कि, लड़के की उम्र 21 हो जाए फिर शादी करवा देंगें।

GEN-Z का ध्यान किस ओर?

आजकल Gen-Z को क्या हो गया है, उनकी सोचने - समझने की क्षमता ही खत्म हो गई हो। प्यार में इस तरह पागल की सही गलत कुछ समझ नहीं आ रहा। परिजन के हां करने के बाद भी कपल ने ऐसा कदम उठा लिया। यह घटना सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर आज का युवा किस दिशा में जा रहा है, जिसे न भविष्य की चिंता है न किसी और की।

लिव- इन में रहता था कपल

बताया जा रहा है कि, लड़के और लड़की पनकोटा गांव में एक अलग घर लेकर लिव- इन में रहते थे। लेकिन 11 फरवरी बुधवार के दिन महिला अनीता सिंह ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, जैसे ही बॉयफ्रैंड कृष्णा सिंह ने अनीता को फंदे में लटकता देखा तो वह भी घर के पास ही एक पेड़ पर फासी लगाकर सुसाइड कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, करीब 2 साल पहले दोनों लोगों की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। लड़की अनीता हमाली गांव की रहने वाली थी, वहीं लड़का अमलिहा गांव का निवसी था।

दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिया और उनकी बात होने लगी। दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार में बदल गई। दोनों के प्यार को एक्सेप्ट करते हुए घर वाले भी शादी करवाने को मान गए थे।

2 साल रुकने को कहा तो कर लिया सुसाइड

परिजनों ने सरकार के सामुहिक विवाह में शादी करवाने के लिए आवेदन भी दिया लेकिन लड़के की उम्र कम होने की वजह से आवेदन खारिज कर दिया गया, जिसके बाद घरवालों ने कहा 2 साल रुक जाओं लड़का बालिग हो जाएगा तो शादी करवा देंगे। लेकिन लड़की कहती रही उसकी बदनामी होगी। इस वजह से उसने सुसाइड कर लिया।

पहले लड़की फिर लड़के ने किया सुसाइड

बताया गया कि, शादी में देरी होने पर परिजनों की सहमति से दोनों लोग गांव में ही एक अलग घर लेकर पिछले 3 महीने से साथ रह रहे थे। दोनों मानसिक रुप से काफी परेशान थे, लड़की ने शादी की देरी की वजह से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई, जब लड़का घर आया उसने लड़की को फंदे से नीचे उतारा लेकिन जब उसके सांसे बंद हो गई वो बोल नही रही थी तो ये लड़का बरदाश्त नहीं कर पाया उसने भी घर के पास एक पेड़ पर फंदा डालकर झूल गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।