नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

विकास कार्यों की घोषणा

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात cm विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नवागढ़ क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, संत समाज के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

50 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से रामसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आजीविका भवन निर्माण की भी घोषणा की गई।

उन्होंने साहू समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए समाज भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, नवागढ़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) के रेस्ट हाउस भवन के निर्माण की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक और आवागमन संबंधी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

कृषि व्यवस्था को बेहतर समर्थन मिलेगा

मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवागढ़ में नए धान खरीदी केंद्र भवन के निर्माण की भी घोषणा की। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और कृषि व्यवस्था को बेहतर समर्थन मिलेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव, किसान, महिला और युवाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के लिए रवाना हो गए।
 

संबंधित सामग्री

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

राज्य

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

छत्तीसगढ़ की आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निःशुल्क ट्रेनिंग देकर मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाई जा रही है।

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

राज्य

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

बिलासपुर और मस्तूरी में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में खौफनाक वारदात: चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार

राज्य

बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में खौफनाक वारदात: चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद 4 बाल अपचारी फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगालने का काम जारी है।

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

राज्य

भिंड को सौगात, CM डॉ यादव ने 322.29 करोड़ की 56 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, लोकार्पण

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 322.29 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों की शुरुआत की। सांदीपनि विद्यालयों की सौगात भी दी जाएगी।

लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM डॉ यादव ने जारी की 38वीं किस्त

राज्य

लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM डॉ यादव ने जारी की 38वीं किस्त

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को 38वीं किस्त के रूप में 1,500 रुपये प्रति महीना की वित्तीय सहायता दी गई।